logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Cognitive map
संज्ञानात्मक मानचित्र
वातावरण का अर्जित मानसिक प्रस्तुतीकरण।

Cognitive miser
संज्ञानात्मक कृपण
सामाजिक संज्ञान का वह प्रतिरूप जो ऐसे व्‍यक्‍तियों की विशेषताओं को निरूपित करता है जो जटिल एवं मांगयुक्‍त संज्ञानों का निम्नतम प्रयोग करते हैं और जो सामान्यतया अनुकूलनात्मक व्यवहार करते हैं।

Cognitive needs
संज्ञानात्मक आवश्यकताएँ
जानने और समझने की जन्मजात आवश्यकताएँ।

Cognitive perspective
संज्ञानात्मक परिप्रेक्ष्य
मनोविज्ञान का एक दृष्‍टिकोण जो मन एवं व्यवहार के अध्ययन में सूचना प्रक्रम पर बल देता है।

Cognitive process
संज्ञानात्मक प्रक्रिया
प्रत्यक्षीकरण, अधिगम तथा समस्या-समाधान में होने वाली विशिष्‍ट मानसिक क्रियाएँ।

Cognitive psychology
संज्ञानात्मक मनोविज्ञान
मनोविज्ञान की वह शाखा जिसमें संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है ।

Cognitive science
संज्ञानात्मक विज्ञान
संज्ञानात्मक मनोविज्ञान, जीव-विज्ञान, मानव विज्ञान, कंप्‍यूटर विज्ञान, भाषा विज्ञान एवं दर्शन शास्त्र के परस्पर संबंधों का अध्ययन करने वाला विज्ञान।

Cognitive simplicity
संज्ञानात्मक सरलता
एक ऐसी संज्ञानात्मक शैली जो व्यक्‍तियों के बीच भेद कम करती है।

Cognitive theories
संज्ञानात्मक सिद्धांत
ये सिद्धांत व्यवहार की व्याख्या इस रूप में करते है कि लोग अपने अनुभवों की सक्रिय व्याख्या करते हैं, एवं उनका मानसिक प्रस्तुतीकरण करते हैं, तत्पश्‍चात क्रिया की योजना बनाते हैं।

Cognitive therapy/ cognitive behaviour theraphy
संज्ञानात्मक चिकित्सा/संज्ञानात्मक व्यवहार चिकित्सा
मनोवैज्ञानिक विकारों की चिकित्सा का एक उपागम जो इस बात पर जोर देता है कि अपअनुकूलित व्यवहार अपअनुकूलित विचारों से उत्‍पन्‍न होते हैं इसलिये चिकित्सक को विचार-परिवर्तन पर ध्यान देना चाहिए। यह उपागम कभी-कभी संज्ञानात्मक पुनर्संरचना भी कहलाता है।


logo