अधिगम की स्थिति में एक विन्यास का दूसरे विन्यास के बीच आ कर सीखने में बाधा या विकृति उत्पन्न करना।
Rythm reading
लययुक्त पठन
1. ऐसा पठन जो गतिमापी अथवा ताल के साथ किया जाता है।
2. ऐसा प्रदर्शन जो तालयुक्त प्रतिरूपों में होता है और जो ताली बजाकर, ताल देकर कंठ स्वरों अथवा यंत्रों की सहायता से लय में प्रस्तुत किया जाता है।
Rythm teaching
आवर्तक अध्यापन
फ्रांस और इटली में प्रयोगित शिक्षण की एक प्रणाली जिसका उद्देश्य है सांस्कृतिक रूप से विपन्न परिवार के बच्चों को शिक्षा से वंचित होने से बचाना। इस दृष्टि से ऐसी शिक्षा का विकास किया जाता है जिससे व बच्चे भली प्रकार से अभिप्रेरित हों तथा परिवेश से घनिष्ठ रूप से संबद्ध हो जाएं। इसमें त्रि-वर्षीय चक्र में शिक्षार्थी एक तिहाई समय विद्यालय में तथा दो-तिहाई समय पारिवारिक परिवेश में व्यतीत करता है।
Ripple effect
उर्मि प्रभाव
कक्षा में अनुशासन संबंधी एक धारणा कि अध्यापक द्वारा किसी विद्यार्थी पर आनुशासनिक कार्रवाई करने से सारी कक्षा पर उसका प्रभाव पड़ेगा जैसे एक स्थान पर कंकड़ डालने से सारी जलराशी में लहर उठ जाती है।
Role playing model
भूमिका निर्वहन प्रतिरूप, भूमिका निर्वहन मॉडल
अपने व्यवहार तथा मूल्यों को आधार मानकर व्यक्तिगत तथा सामाजिक मूल्यों के अन्वेषण का प्रेरक एक प्रतिरूप। भूमिका निर्वहन में समस्या परिस्थितियों के नाटकीकरण और तत्पश्चात विचार-विमर्श द्वारा छात्र मानव संबंधों एवम् मूल्यों की खोज करते हैं।
Rosenthal effect
रोजनथाल प्रभाव
शिक्षण प्रक्रिया में अध्यापक-बालक तथा बालक-कक्षा के संबंधों का प्रभाव। यह माना जाता है कि किन्हीं अन्य विधियों अथवा पाठ्यचर्या की अपेक्षा इन संबंधों से निष्पादन में संवर्धन अधिक होता है।
दे. Pygamolion effect.
Rule learning
नियम अधिगम
गैने द्वारा प्रस्तावित सीखने का एक संप्रत्यय जिसके अनुसार एक उद्दीपन वर्ग के प्रति अनुक्रिया किए जाने के दौरान व्यक्ति के आभ्यंतरिक व्यवहार के रूप में संप्रत्ययों की एक श्रृंखला बन जाती है। व्यक्ति की यह आभ्यंतरिक स्थिति ही उसके व्यवहार का नियंत्रण करती है। इसी से वह एक वर्ग के उद्दीपनों के प्रति निष्पादन की क्षमता प्राप्त करता है।
Rustication
विनिष्कासन
छात्र को विद्यालय के नियमों का उल्लंघन करने पर विद्यालय से निश्चित अवधि के लिए निकाल दिया जाना।
Sabbatical leave
सैबेटिकल अवकाश
विश्वविद्यालय अथवा विद्यालय के अध्यापकों को सेवा की एक निर्धारित अवधि (प्रायः छह वर्ष) पूरा कर लेने पर निश्चित समय (प्रायः एक वर्ष) के लिए मिल सकने वाली सवेतन छुट्टी।
Sainik school
सैनिक विद्यालय
भारतीय सेनाओं में कार्यरत व्यक्तियों के लड़कों के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय। ये विद्यालय सैनिक सेवामुखी हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमज़ोर तथा सामाजिक रूप से पिछड़े ग्रामीण परिवारों के बुद्धिमान बच्चों के लिए भी प्रवेश का प्रावधान होता है। ये संस्थाएं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हैं।