ऊर्जा क्षमता
किसी विशिष्ट विद्युत-रासायनिक प्रक्रम की धारा-क्षमता और वोल्टता-क्षमता का गुणनफल।
Engraver's brass
उत्कीर्णक पीतल
एक ताम्र मिश्रातु जिसमें 37.75% यशद और 17.75 सीसा होता है। यह कठोर और मशीननीय होता है। इसका उपयोग हार्डवेयर और घड़ी के पुर्जों को बनाने के लिए किया जाता है।
Enlund method
एंलुंड विधि
इस्पात-निर्माण में इस्पात में विद्यमान कार्बन की मात्रा का शीघ्र आकलन करने के लिए प्रयुक्त एक विधि। इसके लिए इस्पात का विशिष्ट विद्युत प्रतिरोध ज्ञात किया जाता है।
Epsom salt
एप्सम लवण
जलयोजित मैग्नीशियम सल्फेट, MgSO₄7H₂O का सामान्य नाम जिसमें 9.9% मैग्नेशियम होता है। रेचक के रूप में, कागज के भरक के रूप में तथा वस्त्रों को अज्वलनशील बनाने में यह पदार्थ विशेष उपयोगी है। यह चमड़ा कमाने तथा रंजन के काम में भी लाया जाता है।
Equiaxed grain structure
समाक्षी कण संरचना
वह संरचना जिसमें कणों का सब दिशाओं में लगभग समान विस्तार होता है।
ऐरिकसन परीक्षण
देखिए-- Mechanical test के अंतर्गत Cupping test
Errosion scab
अपरदन स्कैब
देखिए-- Caasting defect के अंतर्गत
Etchant
रसोत्कीर्णक
भिन्न संक्षारण-प्रभाव द्वारा किसी धातु अथवा मिश्रातु की संरचना ज्ञात करने का साधन। इससे कणों के भिन्न भिन्न रचक--हिस्सों को पहचाना जा सकता है। रसोत्कीर्णक प्रायः किसी अभिकर्मक का जलीय विलयन, कोई अम्ल अथवा क्षारक होता है। कुछ उदाहरण में रसोत्कीर्णन, ऊष्मा-आभाकरण (Heat tinting) द्वारा किए गए भिन्न मात्रा में ऑक्सीकरण द्वारा भी किया जा सकता है। रसोत्कीर्णक, भिन्न रासायनिक संघटन वाले स्थलों (Site) पर भिन्न क्रिया कर अथवा रंग उत्पन्न कर, संरचना को व्यक्त करता है।
Etching
रसोत्कीर्णन
वरणात्मक क्रिया द्वारा, पॉलिश की गई धातु अथवा मिश्रातु की संरचना ज्ञात करना।
रासायनिक रसोत्कीर्णन (Chemical etching) -- इसके लिए धातु के पॉलिश किए गए पृष्ठ पर किसी ऐसे अभिकर्मक की क्रिया की जाती है जिसके भिन्न भिन्न रचकों अथवा क्रिस्टलों पर भिन्न भिन्न क्रिया होती है। इसका कारण यह है कि रसोत्कीर्णक में भिन्नतः दिक् विन्यस्त की विलयन-दर भिन्न-भिन्न होती है।
विद्युत अपघटनी रसोत्कीर्णन (Electrolytic etching)-- इसमें जिस पदार्थ का उत्कीर्णन करना हो उसे ऐनोड बनाया जाता है। ऐनोड और उपयुक्त कैथोड को विद्युत--आपघट्य में डुबाकर तथा निर्दिष्ट वोल्टता पर उपयुक्त विद्युत धारा प्रवाहित कर रसोत्कीर्णन किया जाता है।
तापीय रसोत्कीर्णन (Thermal etching)-- पालिश की गई धातु को हवा अथवा निर्वात में गरम कर उसके पृष्ठीय परतों का पुनर्विन्यास अथवा वरणात्मक ऑक्सीकरण करना ताकि उसकी संरचना ज्ञात की जा सके।