अनुरूप अभिकलित्र
सतत आंकड़ों को निरूपित करने वाले सतत चरों पर सक्रिया कर समस्या का हल निकालने वाला अभिकलित्र।
इस प्रकार के अभिकलित्र में, स्थानांतरण, घूर्णन, वोल्टता आदि भौतिक चरों का प्रयोग होता है। अंकीय अभिकलित्र इसकी तुलन में असतत आंकड़ों द्वारा निरूपित चरों पर संक्रिया करता हैं।
analog converter
अनुरूप अंकीय परिवर्तक
भौतिक गति या विद्युत-वोल्टता आदि के रूप में व्यक्त, अनुरूप अभिकलित्र के निर्गत संकेतों (सिग्नलों) को समानुपाती अंकीय रूप में परिवर्तित करने वाला परिवर्तक।
अंकीय अभिकलन तंत्र के अर्न्तगत इसका प्रयोग किया जाता हैं।
analog network
परिपथ जाल अनुरूप
भौतिक चरों का द्योतक परिपथ, जो गणितीय संबंध इस प्रकार प्रकट करता है कि मापक परिमाण सतत और प्रत्यक्ष जाना जा सके।
array
सारणी
1. पंक्तियों एवं स्तम्भों में व्यवस्थित अवयवों का निकाय।
2. प्रेक्षण समूह का स्पष्ट निरूपण, विशेष रूप से प्रेक्षणों का परिमाणक्रम में विन्यास।
assign
निर्धारित करना
अभिकलित्र प्रणाली के एक भाग (प्रायः उपांत इकाई) को किसी विशेष उद्देश्य के लिए आरक्षित करना। यह आरक्षण सामान्यतः प्रोग्राम के दौरान स्थायी होता हैं।
auto abstract
स्वतः सार
प्रलेख से ऐल्गारिथ्म द्वारा चुने गए मुख्य शब्दों की सार्थक क्रम में प्रस्तुत सार-सूची।
auto coding
स्वतः प्रक्रम
प्रोग्राम के लिपिक कार्य को सरल बनाने वाली कोई भी तकनीक जिसमें अभिकलित्र का उपयोग किया जाता है।
automatic coding
स्वतः प्रक्रम
देखिए 'auto coding'
automatic error correction
स्वतः त्रुटि संशोधन
ऐसी तकनीक जिसमें त्रुटि संशोधन संकेत और त्रुटि अभियान संकेत का प्रयोग होता है। इसमें (प्रायः) स्वतः पुनः संचरण का भी प्रयोग होता हैं। संचरण संबंधी स्वतः शोधित हो जाती हैं।