logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

memorial trophy
स्मारक वैजयंती
किसी महापुरुष के नाम से उसकी स्मृति में किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता में दी जाने वाली ट्राफी या विजयोपहार।

memoriter method
रटनपरक प्रणाली
वह शिक्षण प्रणाली जिसमें छात्र द्वारा किसी विषय-सामग्री को रट कर याद किए जाने पर अधिक बल दिया जाता हो।

memory
स्मृति
एक प्रकार की मानसिक प्रक्रिया जिसके अतंर्गत व्यक्ति के पूर्व अनुभवों की छाप न केवल संगृहीत रहती है बल्कि वह उसके भावी व्यवहार का परिशोधन अथवा परिमार्जन भी करती है। इसके चार चरण माने जाते हैं - 1. अधिगम, 2. धारण करना 3. पुनः स्मरण-स्मरण की हुई वस्तु को आवश्यकतानुरूप पुनः अपनी तात्कालिक चेतना में ला सकना, 4. प्रत्यभिज्ञान-पूर्व अनुभवों के आधार पर वस्तुओं का पहचाना जाना।

memory apparatus
स्मृति उपस्कर
ऐसे साधन या उपकरण जिनसे व्यक्ति में संबंधित विषय की स्मृति जागृत की जा सके।

memory span
स्मृति विस्तृति
एक बार प्रस्तुत की गई स्मरण सामग्री को पुनः प्रस्तुत करने की योग्यता का परास। इसका मापन अंकों, शब्दों या वाक्यों द्वारा होता है। यह स्मरण सामग्री बहुधा अंक शब्द अथवा वाक्य आदि होते हैं।

mentally gifted
पखर बुद्धि
वह बालक या युवक जिसकी बौद्धिक योग्यता तथा मानसिक आयु सामान्य से बहुत अधिक हो और उसकी बुद्धी-लब्धि लगभग 130 हो।

mentally retarded child
मंदितमना बालक
वह बालक जिसकी बौद्धिक योग्यता तथा मानसिक आयु सामान्य से बहुत नीचे हो जिसके फलस्वरूप उसकी बुद्धि-लब्धि लगभग 70 से कम हो। यह प्रायः अवरूद्ध विकास अथवा क्षत विकास के कारण होता है।

mental retardation
मानसिक मंदन
जन्म या प्रारंभिक आयु से चली आने वाली मानसिक क्षीणता जिसके फलस्वरूप व्यक्ति मानसिक रूप से परिपक्व नहीं हो पाता। उसकी अधिगम योग्यता में कमी बनी रहती है तथा वह सामाजिक रूप से वर्तमान परिस्थितियों से समायोजन करने में असमर्थ होता है।

merit
उच्च योग्यता
अ- शैक्षिक विषयों में प्रप्तांकों के आधार पर विद्यार्थी का उच्च मूल्यांकन। आ- प्रशासन, अध्यापन या पर्यवेक्षण में निपुणता।

merit list
योग्यताक्रम सूची
परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर क्रमानुसार सबसे अधिक अंक पाए हुए कुछ परीक्षार्थियों की सूची।


logo