logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

M.F.
और आएगा, एमo एफo 'मोर टु फॉलो' (इसके बाद और भी सामग्री भेजी जाएगी) का संक्षेप।

mill
समाचार टाइपराइटर, मिल समाचारदाताओं के टंकन-यंत्र के लिए एक चलताऊ शब्द।

milline
मिल्लाइन किसी समाचार पत्र की दस लाख प्रतियों में छपी विज्ञापन की एक अगेट पंक्ति (मुद्राक्षर में कम्पोजित पंक्ति)।

milline rate
मिल्ली रेट, लक्खीदर विज्ञापन की एक दर जो समाचार पत्र की हर दस लाख प्रतियों में प्रकाशनीय हर अगेट पंक्ति के हिसाब से निर्धारित की जाती है।

milli rate
मिल्ली रेट, लक्खीदर देखिए 'milline rate'

minion
मिनियन सात पायंट का मुद्राक्षर।

monotype
मोनोटाइप, एकाक्षर टाइप कम्पोजन की एक मशीन जिसमें एक-एक मुद्राक्षर बनता जाता है, जब कि लाइनोटाइप मशीन में मुद्राक्षरों की एक पंक्ति एक बार में तैयार होती है। लाइनोटाइप यंत्र की भांति इसमें भी एक अक्षर पटल होता है। प्रत्येक अक्षर को दबाने पर कागज की एक पतली रील में संकेतक छिद्र होते चले जाते हैं। बाद में यही पट्टी एक दूसरी मशीन में चढ़ा दी जाती है और हवा, पानी, दबाव और पिघले हुए सीसे इस पट्टी के संकेतक छिद्र मुद्राक्षर का रूप लेते चले जाते हैं।

monthly
मासिक पत्रिका, मासिकी एक मास में एक बार प्रकाशित होने वाली पत्रिका।

morgue
मौर्ग, संदर्भ-कक्ष समाचार-संग्रहालय या संदर्भ-कक्ष जहां उल्लेखनीय व्यक्तियों और घटनाओं से संबंधित हर प्रकार की कतरनें जैसे फोटो, सूचनाएं तथा अन्य संदर्भ सामग्रियां संकलित रहती हैं।

mortice
खांच फोटो ब्लॉक का वह हुआ भाग जहां कम्पोजित सामग्री फिट की जाती है।


logo