logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Mollisol
मालीसॉल मृदाएँ जिनका पृष्ठ संस्तर अपेक्षाकृत मोटा और काले रंग का तथा जैव पदार्थ से भरपूर होता है।

Mor
मॉर क्षारक न्यूनता वाले ह्यूमस जो अत्यधिक अम्लीय अभिक्रिया दर्शाते हैं।

Moraine
मोरेन, हिमोढ़ मुख्यतः हिमनदीय बर्फ की प्रत्यक्ष क्रिया द्वारा हिमनदाच्छादित क्षेत्र में निर्मित किसी प्रारंभिक स्थलाकृतिक स्वाभिव्यक्ति के साथ अपवाह का संचयन। उदाहरणार्थ भूमि, पार्श्विक प्रतिसारी और छोरीय हिमोड।

Mor raw humus
मॉर अपरिपक्व ह्यूमस खनिज मृदा से भिन्न सामान्यतः ग्रथित अथवा संघनित अथवा दोनों प्रकार के विलगित आंगिक पदार्थ के वन-ह्यूमस की परत का एक प्रकार।

Motling
कर्बुरण विभिन्न रंगों (सामान्यतः नारंगी या भूरे) के धब्बे या धारियाँ जो मुख्य मृदा मैट्रिक्स के उस रंग के साथ बिखरी होती हैं और जिसकी उत्पत्ति आवर्ती न्यूनीकरण/जलाक्रांत तथा ऑक्सीकरण अवस्थाओं से होती है।

Mound culture
ढेरी विधि स्थानीय आवश्यकतानुसार विभिन्न ऊँचाई (30-50 से.मी) और आकार की मिट्टी की ढेरियाँ बनाना।

Muck
मक, कार्बनी, कर्दम अधिकांशतः अपघटित वह जैविक पदार्थ जिसके पादप अवशेषों को पहचाना नहीं जा सकता। ये खनिज तत्वों से युक्त और प्रायः पीट से भी अधिक गहरे रंग के होते हैं।

Muck soil
मक मृदा मृदा जिसमें 20 से 50 प्रतिशत सुअपघटित पदार्थ होता है तथा खनिज की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसका रंग गहरा तथा संचयन अपूर्ण अपवाह की स्थितियों में होता है।

Mulch
मल्च, पलवार ऐसा पदार्थ जो मृदा की सतह के ऊपर मृदा और पौधों की जड़ों को बरसाती बूंदो, मृदा की ढकान, जमाव और वाष्पीकरण आदि के प्रभावों से बचाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

Mulch farming
पलवार कृषि कृषि की वह प्रणाली जिसमें कार्बनिक अवशिष्टों को बिना जोते भू-पृष्ठ पर ही छोड़ दिया जाता है।


logo