logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Haemoglobin
हीमोग्लोबिन
ऐस्कैरिस जैसे सूत्रकृमियों की पेशियों में पाया जाने वाला एक प्रकार का श्वसन वर्णक। ग्लोबिन नामक जटिल प्रोटीन के साथ हीम नामक एक लोहयुक्त पदार्थ रहता है।

Hair worm
केशकृमि
ट्राइकोस्ट्रँगिलिडी तथा नेमेटोमॉर्फा के सूत्रकृमियों का सामान्य नाम। ये उच्च कोटि कशेरुकियों के परजीवी हैं।

Halogenated hydrocarbon
हैलोजनीकृत हाइड्रोकार्बन
विवृत या संवृत कार्बन श्रुंखलाओं से बने कार्बनिक रसायन जिनमें हाइड्रोजन अणु हैलोजनों द्वारा प्रतिरथापित होते हैं। उदा बी.एच.सी., डी.बी.सी.पी., ई.डी.बी. आदि।

Haploid
अगुणित
ऐसा जीव जिसमें एकल गुणसूत्रों का समुच्चय होता है। जिसे सामान्यतया एक्स अथवा एन द्वारा व्यक्त किया जाता है।

Hatching
अंडजोत्पत्ति, विनिर्गमन, स्फुटन
(दे. Eclosion)

Hatching factor
अंडजोत्पत्तिक कारण
कुछ परपोषइयों की जड़ों से निकलने वाले वे रसायन जो अंडों से डिंभक उत्पत्ति प्रेरित करते है।

Haustrulum
गुहपंपिका
कुछ सूत्रकृमियों के मेटाकार्पस में त्रिअरीय कपाटीय उपकरण की गोलाभ गुहिका जो पंप का कार्य करती है।

Head
शीर्ष
मुख अथवा शूकिका से आगे वाला भाग।

Heartworm of dog
श्वान-ह्दकृमि
कुत्ते के सूत्रकृमि का सामान्य नाम।

Hectare
हेक्टेयर
1,00,000 वर्गमीटर के बराबर भूमि क्षेत्र का एक मात्रक।


logo