किसी परीक्षण अथवा प्रश्नमाला को प्राप्त कर उत्तर देनेवाला व्यक्ति।
Respondent conditioning
अनुक्रियाकारी अनुकूलन
किसी प्रभावी उद्दीपन से अनुकूलित अनुक्रिया का किसी अन्य उद्धीपन से भी होने लगाना जैसे पक्के फल जिसमें रंग और स्वाद दोनों होते हैं, से अनुकूलित होने पर प्राणी किसी भी उद्दीपन रंग अथवा स्वाद, के प्रीति समान अनुक्रिया करता है।
Response detectability
अनुक्रिया अभिज्ञेयता
प्रभावी अध्यापन की वह योजना जिससे शिक्षार्थी के व्यवहार का सूक्ष्म अध्ययन किया जाए ताकि उसके व्यवहार के विषय में प्राप्त सूचना का संग्रहण और विश्लेषण करके उसका उपयोग अनुवर्ती अधिगम की क्रियाएं जुटाने में किया जा सके।
Response device
प्रत्युत्तर युक्ति
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री में प्रयुक्त ऐसी अध्यापन सहायक सामग्री जिससे विद्यार्थियों को विशेष प्रकार की अनुक्रिया करने के अवसर प्राप्त हों। इनमें किसी विशेष प्रकार का उद्दीपन प्रस्तुत नहीं किया जाता।
Response frame
अनुक्रियांग
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री के किसी फ्रेम का वह भाग जिसमें शिक्षार्थी उद्दीपनांग में दिए गए प्रश्न का प्रतिउतर रिकार्ड करता है।
Response induction
अनुक्रिया प्रवर्तन
एक प्रकार की प्रक्रिया जिसके द्वारा एक अनुक्रिया एक अन्य अनुक्रिया से, जिसने पुनर्बलन से अपनी संभाव्यता तथा गति में परिवर्तन कर लिया है, समान गुणधर्म होने के आधार पर संभाव्यता अथवा गति में परिवर्तन कर लेती है। उदाहरण के लिए एक कुत्ते को पुरस्कार देकर गोल घूमने के लिए प्रशिक्षित कर लेने पर जब उसे गोल घूमने के लिए कहा जाता है तब वह पांव हिलाए बिना अपने शरीर को ही गति से घुना देता हैं।
Response mechanism
अनुक्रिया तंत्र
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री में प्रस्तुत एकांशों के प्रत्युत्तर रिकार्ड करने की एक युक्ति। सामान्यतः इसमें वैकल्पिक प्रत्युत्तरों में से किसी एक का चयन करना अथवा उत्तर लिखना निहित है।
Response mode
प्रत्युत्तर प्रकार
प्रोग्रामित शिक्षण सामग्री में अथवा किसी परीक्षण में शिक्षार्थी द्वारा उत्तर देने का ढंग।
Restitution
प्रत्यवस्थान
पहले दिए गए गलत प्रतिउत्तर के स्थान पर शिक्षार्थी द्वारा सही उत्तर अंकित करना।
Result demonstration
परिणाम प्रदर्शन
किसी व्यावसायिक कार्यकर्ता के पर्यवेक्षण में चलनेवाली एक परियोजना जिसका उद्धेश्य किसी नूतन अभ्यास कार्य का मूल्य प्रदर्शन करना है। इसमें अभ्यास कार्य के रिकार्ड रखे जाते हैं और तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है।