logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

action period
क्रिया अवधि समय का खंड विशेष, जिसमें 'स्टोर' से दत्त पढ़े अथवा लिखे जाते हैं।

active element
सक्रिय तत्त्व, सक्रिय अवयव 1. अभिकलित्र का क्रिया शील अवयव। 2. मुख्य निविष्ट संकेत के अतिरिक्त अन्य स्रोत से ऊर्जा प्राप्त करने वाला परिपथ।

address
1. पता 2. संचय स्थल अभिकलित्र में पंजी, संचय-स्थान अथवा सूचना-स्रोत को पहचानने के लिए स्वीकृत, संख्यात्मक या अन्य प्रकार के संकेतात्मक नाम, लेबिल आदि। 1. संदेश प्रेषण में संदेश पहुंचने के स्थान का प्रतीकात्मक निरूपण। 2. किसी अनुदेश का संकार्य भाग।

advance feed tape
अग्रिम फीता, अग्रिम टेप पेपर टेप, जिसके अग्रिम भाग पर उसके आदि या अंत का पहचान सूचक चिह्न हो।

agendum call card
कार्यसूची-बोधक कार्ड रैखिक पंच प्रोग्राम में प्रश्न-आव्यूह के लुए प्रयुक्त कार्यसूची के एक विषय वाला छिद्रित कार्ड।

algorithm
ऐल्गारिथ्म समस्या विशेष के हल के लिए प्रयुक्त विधि अथवा प्रक्रम, जिसके अंतर्गत निश्चित क्रम में क्रियायें कर अभीष्ट परिणाम प्राप्त किया जाता हैं। उदाहरणार्थ, महत्तम समापवर्तक निकालने के लिए यूक्लिड की कलन विधि।

algorithm translation
ऐल्गारिथ्मी अनुवाद एक भाषा से दूसरी में ऐल्गारिथ्म द्वारा रूपांतरण।

all purpose computer
व्यापक उपयोगी कम्प्यूटर देखिए 'general purpose computer'

alphabetic string
वर्ण-लड़ी, वर्णमाला वर्णक्रम में व्यवस्थित समुच्चय।

alphameric code
वर्णांक संकेत अभिकलित्र में निविष्ठ करने के लिए वर्णांकं संकेत।


logo