एक पठन अभ्यास जिसमें पाठक को एक शब्द का दूसरे शब्द से, या किसी चित्र से, या फिर किसी परिभाषा से मेल बिठाना होता है। इस प्रकार के अभ्यास का उद्देश्य पाठक के शब्द अर्थ ज्ञान में वृद्धि करना है।
matching test
मिलान परीक्षण
प्रत्यभिज्ञान का वस्तुनिष्ठ परीक्षण जिसमें छात्र को दो कालम में दिए गए संबंधित एकांशों का युग्म बनाना या मेल बिठाना पड़ता है। इस परीक्षण से कार्य और कारण, शब्द और परिभाषा, घटना और तिथि, स्थान और व्यक्ति आदि के संबंध में छात्र की योग्यता का माप होता है।
matric examination
मैट्रिक परीक्षा
उच्च-विद्यालय के स्तर की परीक्षा जिसे उत्तीर्ण कर लेने के पश्चात् विद्यार्थी किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में प्रवेश पा सकता है।
maturation
परिपक्वन
अ- किसी जीव की कोशिकीय, जैविक तथा प्रकार्यात्मक विकास की प्रक्रिया।
आ- मानसिक, शारीरिक आदि विकास की प्राकृतिक प्रक्रिया जो किसी अर्जित व्यवहार के प्रकट होने से पूर्व अथवा किसी विशिष्ट व्यवहार के अर्जन किए जाने के पूर्व आवश्यक है।
इ-किसी जीव के विभिन्न अंगों में आयु के साथ होने वाली प्राकृतिक वृद्धि।
maximum error
महत्तम त्रुटि
वह संख्यात्मक मूल्य जिससे अधिक त्रुटि परिशुद्ध माप में नहीं हो सकती है। यह माप की आधी इकाई के बराबर होती है।
maze test
व्यूह परीक्षण
एक प्रकार का बुद्धि परीक्षण। इसमें परीक्षार्थी को भूलभुलैया में से बाहर जाने के रास्ते निकालने पड़ते हैं। प्रत्येक भूलभुलैया कागज पर बनी होती है और परीक्षार्थी को पेन्सिल से उसमें बने हुए रास्तों में से बाहर पहुँचना होता है। भूलभुलैया बढ़ती हुई कठिनता के क्रम में एक के बाद एक परीक्षार्थी के समक्ष प्रस्तुत की जाती है। प्रत्येक व्यूह का आयु-स्तर पूर्व निश्चित होता है। जिस कठिनतम व्यूह में परीक्षार्थी सफल हो जाता है उसका आयु स्तर परीक्षार्थी का मानसिक आयु स्तर माना जाता है। इस परीक्षण द्वारा पूर्वृदृष्टि और समायोजन योग्यता की परीक्षा होती है।
mean
माध्य
शिक्षा में प्राप्तांकों की एक सांख्यिकीय केन्द्रिय प्रवृत्ति का माप या किसी अंकावली का सार व्यक्त करने या प्रतिनिधित्व करने वाला अंक। यह गणितीय औसत होता है। इसे प्राप्त करने के लिए सभी विद्यार्थियों के अंकों को जोड़कर उनकी संख्या से भाग कर दिया जाता है। यदि अंक वर्गीकृत होते हैं तो प्रत्येक अंक-वर्गान्तर के मध्य अंक को उस वर्ग की आवृत्ति से गुणा किया जाता है और प्राप्त गुणनफलों को जोड़कर कुल विद्यार्थियों की संख्या से भाग किया जाता है।
mechanic arts
यांत्रिक कलाएं
विद्यालय में गणित, विज्ञान और इंजीनियरी आदि विषयोंके सन्दर्भ में उपकरणों, औजारों और यन्त्रों के प्रयोग के विविध कौशल। यांत्रिकी कर्मशाला में छात्रों को अनेक प्रकार के यंत्रों का प्रयोग करना करना सिखाया जाता है। इनकें द्वारा छात्रों में विद्यालयी कर्मशाला के अनेक यंत्रों के प्रयोग करने में दक्षता प्राप्त होती है।
medium of instruction
शिक्षण माध्यम, शिक्षा माध्यम
विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में छात्रों को विभिन्न विषयों में शिक्षा देने के लिए प्रयुक्त की जाने वाली भाषा। यह अंग्रेजी, हिन्दी या कोई भी प्रादेशिक भाषा हो सकती है।
Meir seashore art judgement test
मायर-सीशोर कला परीक्षण
सौन्दर्य बोध का एक परीक्षण जिसमें एक सौ पच्चीस कलाकृतियां होती हैं। प्रत्येक कृति सर्वश्रेष्ठ कृति की यथार्थ प्रतिकृति होती है। विद्यार्थी को, इस बात का ज्ञान प्राप्त किए बिना कि कौन सी कृति सर्वश्रेष्ठ है, अपनी अधिमान्यता बतानी पड़ती है। यथार्थ प्रतिकृति के चयन की संख्या ही विद्यार्थी का प्राप्तांक माना जाता है।