logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

mass circulation
बहु प्रसारण आम जनता के बीच किसी पत्र-पत्रिका का अधिक प्रसार।

mass media
जन संचार जन-समाज तक सूचना एवं समाचार पहुंचाने के माध्यम, जैसे फिल्म, दूरदर्शन रेडियो और पत्र-पत्रिकाएं।

mast head
ध्वज शीर्ष समाचार-पत्र या पत्रिका के नाम, स्वामित्व, प्रकाशन-स्थान, कीमत आदि का विवरण जो प्रथम पृष्ठ पर सबसे ऊपर प्रकाशित किया जाता है।

mat
मैट मैट्रिक्स का संक्षिप्त रूप।

matrix
आधात्री, मैट्रिक्स पत्र-पत्रिका के पूरे पृष्ठ या किसी एक चित्र या विज्ञापन का पेपरमेश (कुट्टी) के गत्ते (फ्लौंग-पेपर) पर लिया गया वह सांचा जिसमें मुद्रण के निमित्त सीसे की स्टीरियो प्लेट बनाई जाती है। मैट्रिक्स पीतल के उस सांचे को भी कहते हैं जिससे कम्पोजन यंत्रों में एक-एक अक्षर तैयार होता है (विदेशी हास्य-व्यंग्य-पट्टियां आदि के सांचे एक प्रकार के काले प्लास्टिक के होते हैं)।

matrix paper
आधात्री गत्ता, फ्लांग पेपरमेश (कुट्टी) या उत्कृष्ट कागज का वह गत्ता जिस पर फ्लांग लेकर मैट्रिक्स या सांचा बनाया जाता है। इसे फ्लांग पेपर भी कहा जाता है।

mat roller
मैट रोलर, फ्लांग मशीन वह मशीन जिसमें मैट या मैट्रिक्स तैयार किया जाता है।

measure
पंक्तिमान, माप, मैजर विशेष रूप से मुद्रण विभाग के प्रयोग में आने वाला एक माप, जिससे किसी कम्पोजित पंक्ति की बड़ी लम्बाई नापी जाती है। आजकल के 8 कॉलम समाचारपत्रों में एक कॉलम लम्बी पंक्ति प्रायः 12 1/2 एम के बराबर होती है। कहने का तात्पर्य यह है कि एक कॉलम पंक्ति की कम्पोजिंग 12 1/2 एम मैजर (माप) में होती है।

media
जन संचार 'मास मीडिया' का संक्षेप।

metropolitan journalism
महानगर पत्रकारिता वह पत्रकारिता जो मुख्यतः बम्बई, कलकत्ता, मद्रास जैसे महानगरों के मामलों से संबंधित हो।


logo