logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Mixed red and black soil
मिश्र लाल और काली मृदा सामान्य गठन युक्त कार्बोनेट रहित विभिन्न गहराई वाली कम नाइट्रोजन, फॉसफेट, जैव पदार्थ तथा चूना युक्त मध्यम उर्वर बलुई दुमट मृदाएँ।

Moderately coarse texture
साधारण स्थूल गठन मोटे कणों की प्रचुरता से निर्मित गठन। मृदा के गठनात्मक वर्गीकरण में अतिसूक्ष्म रेतीली मिट्टी को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की बलुई मृदा का समावेश करता है।

Moisture content soil
नमी की मात्रा मृदा में विद्यमान जल की मात्रा। इसे आमतौर पर अवन शुष्क आधार पर भार के प्रतिशत में दर्शाया जाता है।

Moisture release curve
आर्द्रता-मोचन वक्र मृदा जल धारिता तथा म्लानि बिंदु परास के बीच मृदा-नमी तनाव एवं मृदा नमी के अंश का परस्पर कार्यात्मक संबंध।

Moisture retentive soil
आर्द्रता धारणशील मृदा वह मृदा जो सीधी मृत्तिका कोलाइड मात्रा पर निर्भर करते हुए जल की उच्च प्रतिशतता धारण करती है। चिकनी मिट्टी में बलुई मिट्टी की अपेक्षाकृत अधिक जल धारण क्षमता होती है।

Moisture stress
आर्द्रता प्रतिबल वह बल जिस पर मृदा द्वारा जल धारण किया जाता है।

Moisture tension
आर्द्रता तनाव वह तुल्य ऋणात्मक दाब जिसके अंतर्गत जल संरंध्र पारगम्य झिल्ली से गुजर कर मृदा में विद्यमान पानी का चल जलीय संतुलन बनाए रखता है।

Molecule
अणु किसी पदार्थ की लघुतम इकाई जो स्वतंत्र रूप से अपने अस्तित्व एवं गुण धर्मों को बनाए रखती है।

Mole drains
मोल अपवाहिका मोल हल द्वारा सतह पर खाई रहित अवमृदा में कृत्रिम बेलनाकर नाली का निर्माण।

Mollic epidedon
मोलेक ऐपिपेडॉन खनिज मृदा का गहरे रंग का अपेक्षाकृत मोटा पृष्ठ संस्तर जिसमें कम से कम 0.6 प्रतिशत जैविक कार्बन होता है। शुष्क स्थिति में यह स्थूल और कठोर नहीं होता। इसकी क्षारक संतृप्ति 50 प्रतिशत से अधिक और 10 प्रतिशत सिट्रिक अम्ल में घुलनशील P2O5 की मात्रा 250 मि. ग्रा./कि.ग्रा. से कम होती है। यह प्रमुखतः द्विसंयोजी धनायनों से संतृप्त रहता है।


logo