कोशिका के केंद्रक में पाई जाने वाली शृंखला-सदृश संरचना जिसमें ‘जीन्स’ होते हैं।
Chunking
खंडीयन, चंकन
अल्पकालिक स्मृति में समाकलित प्रतिनिधित्व के लिए भिन्न-भिन्न पदों को सार्थक रूप से जोड़ना। यह अल्पकालिक स्मृति की क्षमता को बढ़ाती है।
Clinical psychologist
नैदानिक मनोविज्ञानी
मनोवैज्ञानिक रोगों एवं उनके उपचार का अध्ययन करने वाले व्यक्ति या वैज्ञानिक।
Closed mindedness
संवृत मानसिकता
एक कठोर, संकीर्ण एवं असहनशील संज्ञानात्मक शैली जो व्यक्तियों को पूर्वाग्रह हेतु प्रवृत्त करता है।
Closure
पूर्ति
प्रत्यक्षीकरण का एक संगठनात्मक सिद्धांत जिसमें उद्दीपक की रिक्तियों को प्रत्यक्षात्मक प्रक्रियाओं के द्वारा भरा जाता है। इस प्रकार वस्तु का पूर्ण प्रत्यक्षीकरण होता है।
Cluster analysis
गुच्छ विश्लेषण
समानता एवं सादृश्य के आधार पर किसी प्रदत्त को समूह अथवा गुच्छों में सांख्यिकीय रूप से वर्गीकृत करना।
Co-satiation
सहतृप्ति
किसी अंतर्नोद या आवश्यकता की पूर्ति किसी अन्य अंतर्नोद या आवश्यकता की पूर्ति द्वारा होना।
Cognitive algebra
संज्ञानात्मक बीजगणित
छवि-प्रबंधन के अध्ययन का वह उपागम जो इस बात पर बल देता है कि छवि-प्रबंधन में सकारात्मक या नकारात्मक भूमिका वाले शीलगुणों को लोग सामान्यतया किस प्रकार सम्मिलित करते हैं।
Cognitive alternatives
संज्ञानात्मक विकल्प
यह विश्वास कि वर्तमान परिस्थिति अस्थाई एवं अवैधानिक है तथा सामाजिक पहचान में सुधार लाने के लिए प्रभुत्वशाली समूह के साथ सामाजिक प्रतिस्पर्धा उपयोगी होती है।
Cognitive architecture`
संज्ञानात्मक वास्तुकला
सूचना प्रक्रमण, घटक एवं प्रणाली का अभिकल्प अथवा संगठन।