logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Reflex chain
प्रतिवर्त क्षृखला
तंत्रिका कोशिकाओं में स्वायत्त रूप से होने वाले आकुंचन से उत्पन्न ऐसी परस्पर संबद्ध साधारण प्रतिवर्त क्रियाओं की मात्रा जिसकी प्रत्येक क्रिया अपने बाद की क्रिया को प्रेरित करती जाती है जैसे चलना, निगलना आदि।

Reflex circle
प्रतिवर्त चक्र
पेशी के आकुंचन से स्वस्थिति ग्राहकों का उद्दीप्त होना, जो बाद में पेशी को फिर से उद्दीप्त करते हैं।

Regression co-efficient
समाश्रयण गुणांक
समाश्रयण समीकरण (regression equation) में स्वतंत्र चरों का गुणांक जैसे y=bx+c में b समाश्रयण गुणांक है।

Relational concept
संबंधी संप्रत्यय
ब्रूनर द्वारा प्रतिपादित संप्रत्ययों के तीन प्रकारों (संयोजी, असंयोजी तथा संबंधी) में से एक। इस प्रकार के संप्रत्यय में अनेक गुण होते हैं जिनका एक दूसरे से अनिवार्यतः संबंध होता है। यह संबंध विशेष प्रकार का होता है जैसे माता, जिसके अनेक गुण एक दूसरे से संबंधित होते हैं।

Relativism
सापेक्षवाद
प्रत्यक्षज्ञान के विकास की व्याख्या करने के लिए संज्ञानात्मक क्षेत्र चिकित्सकों द्वारा प्रयुक्त एक पद। इसमें प्रत्यक्षण का विकास नए संवेदन से संबंध स्थापन, परिचित सामग्री से एकीकरण तथा पूर्व-अनुभव के आधार पर होता है।

Remmer's master scale
रेमर प्रमुख मापनी
रेमर द्वारा विकसित एक व्यापक अथवा प्रमुख मापनी जिसमें निम्नलिखित विषयों के प्रति अभिवृत्तियों का मापन किया जाता है; (1) अनुशासनिक प्रक्रिया, (2) विद्यालयी विषय, (3) अध्यापक, (4) राष्ट्रीय अथवा प्रजातीय समूह, (5) प्रस्तावित सामाजिक क्रिया, तथा (6) व्यवसाय।

Repetition of self assurance
स्व-आश्वासन पुनरावृत्ति
किसी विषय अथवा कला कार्य में प्रभुत्व तथा नियंत्रण की स्वाभाविक इच्छा के फलस्वरूप होनेवाली पुनरावृत्ति। इस प्रकार की पुनरावृत्ति विशेष रूप से बच्चों के आरेखण में पाई जाती है।

Representational competence
प्रतिनिध्यात्मक सक्षमता
संज्ञानात्मक विकास का एक पक्ष जिसमें वस्तुओं तथा व्यक्तियों के भौतिक रूप में उपस्थित न रहते हुए भी उनके विषय में विचार करने की क्षमता का विकास किया जाता है।

Reputation
ख्याति
संपर्क में आनेवाले व्यक्तियों द्वारा किसी व्यक्ति के चरित्र का आकलन।

Resource centre
संसाधन केंद्र
ऐसे केंद्र जहां विशिष्ट अध्ययन सामग्री का भंडार होता है। इस सामग्री में पुस्तकें, पत्रिकाएं, स्लाइड, फिल्म, पोस्टर, दृश्य तथा श्रव्य टेप्स, प्रोजेक्टर पारदर्शिकाएं आदि सम्मिलित होती हैं। प्रौढ़ शिक्षा संसाधन केंद्र, अधिगम सहायक उपकरण, प्रयोगशाला, शिक्षण सामग्री केंद्र संसाधन के केंद्र के स्वरूप हैं।


logo