logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Electrostatic separation
स्थिर वैद्युत पृथक्करण अयस्क सांद्रण का एक प्रक्रम जो इस स्थिर वैद्युत सिद्धांत पर आधारित है कि समान आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित तथा असमान आवेश आकर्षित करते हैं। सामान्य रूप से प्रभरण-पदार्थ को घूमते हुए ड्रम के ऊपर गुजारा जाता है जो ऋण इलेक्ट्रोड का काम करता है। इससे उपयुक्त दूरी पर दुसरा ड्रम जो पहले ड्रम की अपेक्षा विपरीत दिशा में घूमता है, धन-इलेक्ट्रोड का काम करता है। इस प्रकार स्थिर वैद्युत क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। प्रभरण पदार्थ के कण अपनी चुंबकीय प्रवृति की भिन्न-भिन्न मात्राओं के अनुसार स्थिर वैद्युत बल रेखाओं के साथ गमन करते हैं। अप्रतिकर्षित पदार्थ सीधे नीचे को गिरते हैं। प्रतिकर्षित पदार्थ कुछ आगे की ओर गिरता है जिसके जमा होने का ठीक-ठीक स्थान चुंबकीय प्रवृति की मात्रा पर निर्भर करता है।

Electrothermic
वैद्युत औष्मिक रासायनिक और धातुकर्म-प्रक्रमों में ऊष्मा के उत्पादन के लिए विद्युत ऊर्जा के उपयोग के संदर्भ में प्रयुक्त शब्द। प्रतिरोध, प्रेरण अथवा आर्क-तापन द्वारा प्राप्त उच्च ताप का प्रयोग धातुओं को गलाने अथवा उनके प्रगलन या परिष्करण के लिए किया जाता है।

Electrothermic process
वैद्युत तापीय प्रक्रम एक इस्पात-निर्माण प्रक्रम जिसमें कार्बन और कच्चे लोहे के कुंड में उपस्थित अन्य तत्वों द्वारा लोह-अयस्क का अपचयन किया जाता है। इसे प्रेरण द्वारा गरम किया जाता है जिसके लिए एक या अधिक प्रेरण-भट्टियों और क्यूपोला का प्रयोग होता है। कच्चे लोहे को क्यूपोला मे पिघलाकर उसे प्रेरण-भट्टी में स्थानांतरित किया जाता है और फिर उसमें अयस्क मिला दिया जाता है। वैकल्पित विधि में ठंडे कच्चे लोहे को प्रेरण-भट्टियों में पिघलाकर उसमें 60% इस्पात अपशिष्ट मिलाया जाता है। इस प्रक्रम का लोह मिश्रातुओं के निर्माण में भी प्रयोग किया जाता हैं।

Electrotype metal
वैद्युत टाइप धातु एक तन्य सीसमिश्रातु जिसमें 2.5--4% वंग, 2.5--3% ऐन्टिमनी और शेष सीसा होता है। इसका उपयोग मुद्रक वैद्युत टाइप में सहारा देने में किया जाता है।

Electrowinning
वैद्युत प्रापण देखिए-- Electroextraction

Elinvar
एलिनवार एक लोह मिश्रातु जिसमें 53--61% लोहा, 33-35% निकैल, 4--5% क्रोमियम, 1--3% बुल्फ्राम, 0.5--2% सिल्किन, 0.5--2% मैगनीज और 0.5--2% कार्बन होता है। इसका ताप-प्रसार गुणांक कम होता है और इसका उपयोग घड़ियों की कमानियों तथा अन्य परिशुद्ध यंत्रों के निर्माण में होता है।

Elkem furnace
एल्केम भ्राष्ट्र लोह मिश्रातुओं और कैल्सियम कार्बाइड के उत्पादन के लिए विकसित की गई एक विद्युत--भ्राष्ट्र जिसमें घूर्णी हार्थ होता है।

Elmore process
एलमोर प्रक्रम एक प्रकार की फेन प्लवन विधि यह अयस्क-संसाघन प्रक्रम है जिसमें तेल और पानी के मिश्रण में, अयस्क को हिलाकर सल्फाइडों को गैंग से पृथक किया जाता है। अंत में तेल की परत पानी के ऊपर आ जाती है और उसमें सल्फाइड के कण भी निलंबित रहते हैं।

Elongation test
दैर्ध्यवृद्धि देखिए-- Mechanical test के अंतर्गत

Elutriation
धावपृथकन किसी तरल पदार्थ में निलंबित कर चूर्ण के कणों को वर्गीकरण अर्थात् आमाप के अनुसार पृथक करना। बड़े कणों की प्रवृत्ति डूबने की होती है।


logo