logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

marginal group
उपांत समूह, सीमांत समूह
ऐसा व्यक्ति समूह जिसकी संस्कृति किसी क्षेत्र की संस्कृति से मूलतः भिन्न होते हुए भी उसके निकटतम हो।

mark
अंक, चिन्ह, नम्बर, लक्षक
अ- किसी मान के आधार पर विद्यालय में पढ़ाए जाने वाले विषयों में छात्र की सफलता का निर्धारित स्तर। आ- वस्तुपरक परीक्षण में किसी उत्तर को प्रदर्शित करने का निशान।

marking
नम्बर देना, नम्बर डालना, निशान लगाना, चिन्ह लगाना, चिन्हित करना
विद्यालय में छात्रों की उपलब्धियों, क्रियाकलापों और अन्य विशेषताओं का शिक्षक द्वारा मूल्यांकन किया जाना और छात्र या माता-पिता को सूचित करने के लिए मूल्यांकन को अंकों, प्रतिशत आदि में अभिव्यक्त करना।

masculinity
पुँस्तत्व, पुँस्ता, पुरुषत्व
पुरुषोचित विशेषताएं जैसे आक्रामकता, उग्रता, आक्रोश आदि जो स्त्रियोचित निष्क्रियता के विरोधी हैं। इससे पुरुषजातीय सामाजिक अनुक्रियायों का बोध होता है जो कभी-कभी इस संदर्भ में प्रयोग की जाती हैं कि पुरुषोचित भाव, स्त्रियोचित अनुभूतियों की अपेक्षा श्रेष्ठ हैं।

mass activity
1. व्यापक क्रियाकलाप 2. सामूहिक क्रियाकलाप 3. सम्पूर्ण क्रिया
1. किसी प्रतिक्रिया में जीव की अन्तर्ग्रस्तता जिसके फलस्वरूप प्रतिक्रिया विशिष्ट न होकर व्यापक होती है। 2. एक विशाल समूह जैसे भीड़, जन-समूह, श्रोतागण या जन सामान्य की क्रियायें और प्रतिक्रियायें। 3. नवजात शिशु की निरुद्देश्य व बिना किसी विशिष्ट उद्दीपन के होने वाली क्रियाएं। इनमें शिशु विभिन्न अंगों को यादृच्छिक रूप से प्रयोग में लाता है।

mass education
जन शिक्षा
अ- जनसाधारण के सहयोग और सहमति से सभी बालकों का विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करना। आ- बड़ी संख्या में बालकों या वयस्कों को सामूहिक रूप से शिक्षा देने की पद्धति। इ- प्रेस, रेडियो या दूरदर्शन के माध्यम से जनसाधारण को दी जाने वाली सामान्य शिक्षा।

mass media
जनसम्पर्क साधन, जनसम्पर्क माध्यम
विद्यार्थियों द्वारा सामान्य शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रयुक्त साधन जैसे दूरदर्शन, आकाशवाणी, समाचार पत्र, विज्ञापन, चलचित्र, सामयिक पत्र पत्रिकाएं आदि।

master
1. अध्यापक 2. निष्णात
1. यह शब्द समय-समय पर विभिन्न अर्थों में प्रयुक्त होता रहा है। मूलतः इसका शाब्दिक अर्थ है शिक्षक। मध्ययुग में यह शब्द एक पदवी का द्योतक था। बारहवीं शताब्दी में विश्वविद्यालय द्वारा उपाधि पानेवाले विद्वान के लिए इसका प्रयोग किया गया। 2. किसी विषय में स्नातकोत्तर उपाधि पाने वाले छात्र। इसका प्रयोग कुशल कारीगरों के लिए भी किया जाता है।

mastery formula
पारंगति सूत्र, पूर्ण अवबोधन सूत्र
किसी विषय पर अधिकार प्राप्त करने के लिए शिक्षा विशेषज्ञ माँरिसन द्वारा प्रचलित शिक्षण प्रविधि जिसमें अध्यापन से पूर्व परीक्षण किया जाता है, तत्पश्चात विषय वस्तु को पढ़ाया जाता है, फिर परीक्षण द्वारा जांच की जाती है कि विद्यार्थी ने विषय वस्तु को कितना सीखा है। प्राप्त परिणामों के आधार पर शिक्षण प्रविधि और शिक्षण सामग्री में सुधार किया जाता है और फिर पढ़ाया जाता है। पढ़ाने और परीक्षण करने का यह क्रम तब तक चलता रहता है जब तक विषय वस्तु पर पूरा अधिकार न प्राप्त कर लिया जाए।

matched samples
समेल नमूने, समतुल्य प्रतिदर्श
दो या दो से अधिक नमूने जिनके संघटक नियन्त्रित चरों में अनुरूप मूल्य रखते हों। इनमें एक नमूने का प्रत्येक घटक दूसरे नमूनों के किसी घटक के समतुल्य होता है।


logo