logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

make and hold
बनाएं और रोके रखें प्रेस को सम्पादकीय विभाग का निर्देंश कि अमुक पृष्ठ को बना तो लें, किन्तु जब तक मुद्रण के लिए आदेश न मिले तब तक रोके रखें।

make over
हस्तांतरण नए समाचारों को सम्मिलित करने या कम्पोजित समाचारों को नए तथ्य जोड़कर सामयिक बनाने या पृष्ठ को मात्र नवीन रूप देने के लिए पृष्ठ का पुनः निर्माण करना तथा नई स्टीरियो प्लेट बनाना। प्रायः पृष्ठ एक और कुछ अन्य पृष्ठों को तो नियमित रूप से प्रत्येक संस्करण के लिए फिर से बनाकर नया रूप दिया जाता है।

make ready
तैयार करना, मेक रेडी किसी पृष्ठ या फर्मे को मुद्रण हेतु अंतिम रूप देने की प्रक्रिया।

make up
1. पृष्ठ बनाना 2. सज्जा क्रिया रूप में--चेस में कम्पोजित पाठ्य-सामग्री, चित्रों, विज्ञापनों आदि को यथा-स्थान सजाकर पृष्ठ निर्माण करना। संज्ञा रूप में--निर्मित पृष्ठ की सज्जा, जैसे इस पृष्ठ की सज्जा बड़ी सुन्दर है।

make up art
आसज्जा कला पठनीय सामग्री, चित्रों विज्ञापनों आदि को पृष्ठ के रूप में इस प्रकार समाना कि वह अधिक से अधिक आकर्षक दिखाई दे।

make up editor
आसज्जा संपादक पृष्ठ सज्जा-सम्पादक अर्थात् पारी का वह उप-सम्पादक या मुख्य उप-सम्पादक जो पृष्ठ या पृष्ठों का विन्यास निर्धारित करता है।

make up man
सज्जाकार मुद्रण विभाग का वह व्यक्ति जो अंक-विशेष के प्रभारी उप-सम्पादक की देखरेख में समाचार-पत्र या पत्रिका के पृष्ठ बनाता है।

mandatory kill
आदेशी हनन किसी समाचार समिति द्वारा अपने ग्राहक समाचार-पत्रों को भेजा गया यह संदेश कि पहले भेजे गए उसके अप्रमाणित, मानहानिकारक या किसी और रूप से त्रुटिपूर्ण समाचार को निश्चित रूप से नष्ट कर दिया जाए।

markets
बाजार भाव समाचार-पत्र का वह भाग जहां अनाज, सोना-चांदी, शेयर आदि के उस दिन के क्रय-विक्रय के भाव तथा अन्य व्यापारिक समाचार छपते हैं।

mark up
अंकित प्रूफ संशोधित प्रूफ जिस पर आवश्यक परिवर्तन अंकित होते हैं।


logo