सूक्ष्मपोषक तत्व
पादप बढ़वार के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व जिनकी आवश्यकता बहुत अल्प मात्रा में होती है। यथा जिंक, कॉपर, मैग्नीज, लौह आदि।
Microorganism
सूक्ष्मजीव
वे सूक्ष्म वनस्पतिजात तथा सूक्ष्म-प्राणिजात जिन्हें केवल सूक्ष्मदर्शी से ही देखा जा सकता है।
Microrelief
सूक्ष्म उच्चावच
टीले, स्वेल या गर्तों समेत स्थलाकृति में हुए लघु पैमाने के स्थानीय अंतर। इनका व्यास केवल कुछ ही फुट का होता है और उठान के अंतर 6 फुट तक होते हैं।
Middle breaking
मध्य कूड़ बनाना
पादपों की दो पंक्तियों के बीचो-बीच कूड बनाने के लिए मेडकारी हल का उपयोग।
Middle buster
मध्य बस्टर
दुधारी शॉवल वाला मेंडकारी हल।
Milli equivalent
मिली तुल्यांक
ऑयन या यौगिक के तुल्यांक हजारवाँ अंश।
Mineralization
खनिजन
सूक्ष्मजीवी अपघटन के परिणामस्वरूप किसी तत्व का कार्बनिक रूप (अगतिशील) से अकार्बनिक अवस्था में रूपांतरण खनिजन कहलाता है।
Mineral soil
खनिज मृदा
वह मृदा जिसकी रचना मुख्यतः खनिज सामग्री से होती है।
Minimum tillage
न्यूनतम कर्षण
फसल उत्पादन हेतु खेत तैयार करने के लिए भूमि का कम से कम कर्षण।
Mixed fertilizers
मिश्रित उर्वरक
परस्पर मिश्रित दो या दो से अधिक उर्वरक। ये सूखे चूर्ण, दानों, टिक्कियों, ढेर संमिश्रों अथवा द्रव रूप में हो सकते हैं।