logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Chemoreceptors
रसायनग्राही
रासायनिक परिवर्तनों के प्रति अनुक्रियाशील तथा इंद्रियाँ स्वाद और गंधग्राही संवेदनांग।

Chemotaxis
रासायनिक अनुचलन
किसी बाह्य रासायनिक उद्दीपन के प्रति की जाने वाली सकारात्मक या नकारात्मक अनुक्रिया।

Chemotherapy
रसायनचिकित्सा
औषधियों या रासायनिक द्रव्यों, जैसे प्रशांतक औषधियों द्वारा तंत्रिकातापी या मनस्तापी रोगियों का उपचार। इसका उपयोग अन्‍य दैहिक व्‍याधियों, जैसे कैंसर इत्‍यादि के उपचार में भी किया जाता है।

Chiaroscuro response
धूपछांही अनुक्रिया
किसी मसिलक्ष्‍म या आलेखीय चित्र में प्रकाश और छाया के वितरण और विभेदन से प्रभावित अनुक्रियाएँ जिन्हें रोशार्क ने उत्साहवैकल्य का सूचक माना है।

Child parent fixation
पितृ दृढ़ासक्‍ति
माता या पिता के प्रति बालक की ऐसी अनन्य सांवेगिक अभिवृत्‍ति कि उसे अन्य लोगों के प्रति सामान्य सांवेगिक संबंध बनाने में कठिनाई अनुभव हो। यह अभिवृत्‍ति प्रेम-मूलक भी हो सकती है और घृणामूलक भी, किंतु अधिकतर उभयमुखी होती है।

Child psychology
बाल मनोविज्ञान
मनोविज्ञान की वह शाखा जिसमें बालक के व्यवहार एवं उसकी मानसिक प्रक्रियाओं के विकास का अध्ययन एवं अनुशीलन किया जाता है। इसमें सामान्य एवं अपसामान्य दोनो ही प्रकार के बालकों का अध्ययन किया जाता है जो सैद्वांतिक भी हो सकता है और अनुप्रयुक्‍त भी।

Childhood amnesia
बाल स्मृति-भ्रंश
वह पारिभाषिक शब्‍द जो हमारी बाल्यावस्था की क्षीण स्मृति को व्यक्‍त करता है।

Chirology
हस्तसंकेत विज्ञान
उंगलियों और हाथों की मुद्रा से अपनी बात कहने और समझने की कला।

Choice experiment
वरण प्रयोग
एक प्रकार का प्रयोग या परीक्षण जिसमें प्रयोगपात्र से पूर्वनियत विविध उद्दीपनों के प्रति पूर्व निर्धारित विविध अनुक्रियाएँ करने को कहा जाता है और ठीक उत्‍तर या अभीष्‍ट अनुक्रिया करने पर पात्र को पुरस्कृत और न करने पर दंडित किया जाता है। इसका उपयोग सीखने की या अनुक्रिया करने की गति मापने के लिए किया जा सकता है।

Choice point
वरण बिंदु
1. भूलभूलैया या किसी अन्य प्रयोग उपकरण में ऐसा कोई निश्‍चित स्थल जहाँ से प्रयोगपात्र का एक से अधिक दिशाओं में जाना या विविध अनुक्रियाएँ करना संभव हो। इसका प्रयोग प्राय: वरण प्रयोग में होता है।


logo