इलेक्ट्रॉन
ऋण आवेशित अवपरमाणुक कण जिसका द्रव्यमान 9.107 X 10--31 किलोग्राम और आवेश 1.6 X 10--19 कूलॉम होता है। यह ऋण विद्युत का चरम मात्रक होता है और इसका आवेश एक संयोजी आयन में विद्यमान आवेश के बराबर होता है। इसका आविष्कार सर जे0जे0 टॉमसन ने सन् 1895 में कैथोड किरणों के रूप में किया था।
प्राथमिक इलेक्ट्रॉन (Primary electron) :-- वह इलेक्ट्रॉन जो संघट्टन से उत्पन्न न होकर पदार्थ द्वारा सीधे उत्सर्जित किया जाता है।
द्वितीयक इलेक्ट्रॉन (Secondary electron):-- (1) आपाती इलेक्ट्रॉन द्वारा किसी पदार्थ की बमबारी से उत्पन्न इलेक्ट्रॉन।
(2) वह इलेक्ट्रॉन जिसमें गति, प्राथमिक विकिरण से संवेग के स्थानातरण के कारण, उत्पन्न होती है।
Electron beam welding
इलेक्ट्रॉन किरणपुंज वेल्डिंग
देखिए-- Welding के अंतर्गत
Electron compound
इलेक्ट्रॉन यौगिक
वे यौगिक जिनमें संयोजकता-इलेक्ट्रॉनों का परमाणुओं के साथ नियत अनुपात होता है। ऐसे यौगिकों की संरचना एक समान होती है। इन यौगिकों को ह्यूम रॉधरी यौगिक भी कहते हैं। इनका विभाजन निम्नलिखित तीन वर्गों में किया जाता है।
(1) इलेक्ट्रॉन अनुपात 3:2, बीटा यौगिक (उदाहरणार्थ-- (CuZn : CuBe)
(2) इलेक्ट्रॉन अनुपात 21: 13, गामा यौगिक (उदाहरणार्थ (Cu₅Zn₈ : Cu₃₁ Sn₈)
(3) इलेक्ट्रॉन अनुपात 7 : 4, एप्सिलॉन यौगिक (उदाहरणार्थ (CuZn₃ : Cu₃Sn)
Electron diffraction
इलेक्ट्रॉन विवर्तन
देखिए -- Diffraction के अंतर्गत
Electroplating
वैद्युत लेपन
विद्युत-निक्षेपण द्वारा एक धातु का दूसरी धातु पर पतला, मजबूती से आसंजित लेप चढ़ाना। जिस वस्तु पर लेप चढ़ाना हो उसे सेल का कैथोड बनाया जाता है। लेप चढ़ाने से पहले वस्तु को गरम क्षारकीय कुंड में डुबाकर पृष्ठ से ग्रीज आदि वस्तुओं को हटा देते हैं।
इस विधि का उपयोग सजावट का सामान बनाने संक्षारणरोध, अपघर्षणरोध और घिसे पुर्जों को ठीक करने के लिए होता है।
Electropolishing
वैद्युत पॉलिशन
देखिए-- Electrolytic polishing
Electrorefining
वैद्युत परिष्करण
देखिए-- Refining के अंतर्गत Electrolytic refining
Electroslag refining
वैद्युत धातुमल परिष्करण
देखिए-- Refining के अंतर्गत
Electroslag welding
वैद्युत वेल्डिंग
देखिए-- Welding के अंतर्गत
Electrostatic concentration
स्थिर वैद्युत सांद्रण
देखिए-- Concentration के अंतर्गत