प्राप्तांकों का रूपांतरण जो सरल रेखिक समीकरण से प्राप्त किया जा सकता है, उदाहरणार्थ M=माध्य तथा जहाँ X = मूल प्राप्तांक
Z = X-M
σ σ = मानक विचलन
lock step system
नियंत्रित प्रगति पद्धति
छात्र की प्रगति नियंत्रित करने की प्रणाली जैसे क्रमशः प्रत्येक कक्षा की पढ़ाई पूरी करते हुए अग्रसर होना, चाहे छात्र में कितनी ही शीघ्रता से प्रगति करने की योग्यता हो।
locomotor activity
चलन क्रिया, गमन क्रिया
शिशु अथवा अन्य जीव द्वारा की गई वह गत्यात्मक क्रियाएँ जो उसको एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाती हैं जैसे रेंगना अथवा चलना, सामान्यतः पग रखने की क्रिया।
make believe
कृतक विश्वास
ऐसा व्यवहार जिससे यह लगे कि वर्तमान स्थिति वैसी नहीं है जैसी कि वास्तविकता में होती है।
make up class
संपूरक कक्षा
कक्षा कार्य में पिछड़ जाने वाले छात्रों के लिए विशेष कक्षा व्यवस्था जिससे वे अपनी कमियों को पूरा कर सकें और कक्षा के छात्रों के समान प्रगति कर सकें।
maladjustment
कुसमायोजन
दैनिक परिवेश की अपेक्षाओं को पूर्ण करने में असफलता; व्यक्ति की वह स्थिति जिसमें वह भौतिक, सामाजिक अथवा व्यवसायी परिवेश से सामंजस्य न कर सके।
manipulative skill
कौशल
मशीनों और यांत्रिक उपकरणों को संचालित करने, उनसे संबंधित कार्य की योजनाएं बनाने, नई प्रक्रियाओं को खोज निकालने और मशीनों द्वारा वस्तुओं का निर्माण करने, उनके आकार में परिवर्तन और संशोधन करने या उनको नया रूप देने में व्यक्ति की दक्षता।
manual alphabet
हस्त मुद्राक्षर, हस्त संकेताक्षर
संचार का एक माध्यम जिसमें अक्षरों को अंगुलियों की भिन्न-भिन्न स्थितियों और मुद्राओं के द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है। प्रायः बधिर छात्र इस प्रकार के संकेतों द्वारा परस्पर वार्तालप करते हैं।
manual dexterity
हस्त निपुणता
व्यक्ति में हाथ के कार्य सफलतापूर्वक करने की क्षमता।
manuscript writing
अलंकृत लेखन
एक प्रकार की लिखाई जिसमें अक्षर जुड़े हुए न होकर पृथक-पृथक मुद्रण के अक्षरों की भाँति लिखे जाते हैं।