मध्यम गठन
बारीक और मोटे गठन के मध्य का मृदा गठन जिसमें बारीक बलुई दुमट, दुमट, गाढ़ी दुमट और गाद सम्मिलित है।
Mellow soil
नरम मृदा
वह मृदा जिसमें कर्षण क्रिया और जड़ों का प्रवेश सुगम हो।
Mesic
मेसिक
मृदा ताप-प्रवृत्ति जिसमें वार्षिक ताप का औसत 8 सें.ग्रे. या अधिक और ताप का परास 5 से 15 सें.ग्रे. होता है।
Meso-pores
मध्य रंध्र
30 से 100 माइक्रॉन तक व्यास वाले मृदा रंध्र जो केशिका जल और पोषक तत्वों के संचालन में सहायता करते हैं।
Metamorphic rock
कायांतरी शैल
ऊष्मा तथा दाब के प्रभाव से पूर्ववर्ती शैलों से निर्मित या पृथ्वी के अंदर सम्पन्न होने वाली अन्य भूगर्भीय प्रक्रियाओं द्वारा उत्पन्न शैल।
Methane
मिथेन
सामान्यतः अवायवीय दशाओं में उत्पन्न गंधहीन और रंगहीन गैस जो ऊपरी वातावरण में मिलने पर सार्वत्रिक ऊष्मा बढ़ाने में सहायता करती है।
Mica
अभ्रक
2:1 के स्तर से संरचित ऐल्युमिनासिलिकेट खनिज ग्रुप जिसमें उच्चस्तरीय आवेश होता है और जिसकी पूर्ति सामान्यतः पोटासियम द्वारा की जाती है। इसमें मुख्य श्वेत अभ्रक, काला अभ्रक तथा फ्लोरोपाइट साम्मिलित होते हैं।
Microclimate
सूक्ष्मजलवायु
कृषि क्रियाओं अथवा ऊँचाई के कारण सामान्य जलवायु अवस्थाओं में हुए परिवर्तन के कारण उत्पन्न एक लघु क्षेत्रीय जलवायु अवस्था।
Microfauna
सूक्ष्म प्राणिजात
वे लघु प्राणी जिन्हें केवल सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखा जा सकता है। इनमें प्रोटोजोआ, कुछ सूत्रकृमि आदि सम्मलित हैं।
Microflora
सूक्ष्म वनस्पतिजात
वे लघु पादप जिन्हें केवल सूक्ष्मदर्शी द्वारा ही देखा जा सकता है। इनमें शैवाल, कवक, जीवाणु आदि शामिल हैं।