logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Glia
तंत्रिबंध
तंत्रिका तंत्र को आच्छादित करने वाली झिल्ली।

Globin
ग्लोबिन
हीमोग्लोबिन के अपघटन से बनने वाला प्रोटीन।

Glottoid apparatus
ग्लोटॉइड उपकरण
1. मुखगुहिका की एक दृढ़ीकृत संरचना जो रेब्डिटिडों, में मुखांतभित्ति और डिप्लो- गेस्टेरॉइडों में पश्चमुखभित्ति से बनती है।
2. ईसोफेसटोम के आधार पर स्थित दाँतेदार प्रक्षेप।

Glycocalyx
ग्लाइकोकैलिक्स
म्यूकोपॉलिसैकेराइड और म्यूकोप्रोटीनों से बना पदार्थ जो बाहर से आंत्र की अवकाशिका में निकले हुए सूक्षांकुरों से संबद्ध है। इसे तंतुल आवरण भी कहते हैं।

Glyoxalate pathway
ग्लाइऑक्जलेट पथ
वसा अम्लों का कार्बोहाइड्रेट में परिवर्तन।

Gnathi
हनु
एडिनोफोरिया वर्ग के मुक्तजीवी समुद्री सूत्रकृमियों के मुख में पाए जाने वाली दो या तीन गतिशील सम्मुखी काइलोस्टोमी संरचना। इन्हें जबड़े या चिबुक भी कहते हैं।

Gnotobiotic culture
नीरोगाणु जैविक संवर्धन
किसी ज्ञात जाति की उपस्थिति में सूत्रकृमि का संवर्धन।

Golden nematode
स्वर्णिम सूत्रकृमि
आलुपूटी सूत्रकृमि ग्लोबोडेरारॉस्टोकीयन्सिस और ग्लोबोडेरापैलिडा के लिए सामान्य नाम।

Gonoduct
जनदवाहिनी
जनद से बाहर की ओर जाने वाली जनन वाहिनी।

Gonopore
जनदरंध्र
जनदों का बाहरी छिद्र जिसे मादा में भग द्वार और नर में अवस्कर द्वार कहते हैं।


logo