logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Cerebral laceration
प्रमस्तिष्कीय विदर
किसी दुर्घटना आदि के कारण मस्तिष्क के उत्तकों का फट जाना जिसका तात्कालिक प्रभाव व्यक्‍ति के बेहोश होने से होता है। होश में आने पर भी वह काफी समय तक संभ्रमित और प्रलापी रहता है। बिल्कुल सामान्य दशा में आने पर भी उसमें स्थायी सिर दर्द और चिड़चिड़ापन बना रहता है। बौद्धिक एवं गतिपरक कार्यों के विकृत हो जाने की शिकायत बनी रह सकती है।

Cerebrospinal nervous system
प्रमस्तिष्क मेरु तंत्रिकातंत्र
स्वायत्त तंत्रिकातंत्र के अलावा शरीर की समस्त तंत्रिका कोशिकाओं का समूह जिसमें मस्तिष्क, मेरुरज्जु और उसके परिधीय संबंधों की तंत्रिकाएं शामिल हैं।

Cerebrotonia
प्रमस्तिक प्रधानता
शेल्डन द्वारा प्रतिपादित व्यक्‍तित्व प्ररूपों में से एक जो लंबाकृति, कायप्ररूप से संबद्ध है। ऐसे व्यक्‍तित्व में संयम, दमन, सर्तकता, सज्‍जनता अवधानशीलता, एवं बौद्धिकता की प्रधानता होती है।

Cerebrum
प्रमस्तष्क
दो गोलार्धों में विभक्‍त मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग जो धूसर द्रव्य से पूरी तरह ढका होता है। संयोजक न्यूरोनों से निर्मित होने के कारण इसका मुख्य- काम उद्दीपनों और प्रतिक्रियाओं में साहचर्य स्थापित करना और चिंतन, विश्‍लेषण, कल्पना, तुलना आदि उच्च मानसिक प्रक्रियाएँ कराना होता है।

Chain reflex
प्रतिवर्त शृंखला
न्यूरोनों में स्‍वत:प्रेरित क्रमिक आकुंचन का परिणाम जो साधारण प्रतिवर्त क्रियाओं की श्रृंखला होती है जिसकी हर क्रिया अपने बाद की क्रिया को प्रेरित करती जाती है। इसका अच्छा उदाहरण है चलना।

Chance variation
यदृच्छा विभेद, सांयोगिक परिवर्तन
जीव के आनुवंशिक लक्षणों में ऐसे परिवर्तन और विभेद जिनके पूर्ववृत्त के बारे में कुछ ज्ञात न हो। यह विभेद या परिवर्तन डार्विन के ‘प्राकृतिक वरण’ के सिद्धान्त का आधार है।

Character analysis
चरित्र-विश्‍लेषण
1. चरित्र विज्ञान का पर्याय। 2. प्रशिक्षण के प्रयोजन से या मनोविश्‍लेषण सिद्धांत का अनुशीलन करने के लिए किसी सुसमायोजित व्यक्‍ति का मनोविश्‍लेषण।

Characterology
चरित्रविज्ञान
1. मनोविज्ञान की वह शाखा जिसमें व्यक्‍तित्व और चरित्र का अध्ययन किया जाता है। 2. रंग-रूप आदि दृश्य शारीरिक लक्षणों के आधार पर व्यक्‍ति के निजी विशेषकों का निदान किया जाता है।

Check list rating sytem
चिह्रांकन सूची निर्धारण पद्धति
कार्मिकों के कार्य आदि का निर्धारण करने वाली एक प्रणाली जिसमें निर्धारक को कार्मिक व्यवहार विषयक विवरणात्मक अभिकथन दे दिए जाते हैं और उससे उन अभिकथनों में से विचाराधीन कार्मिक पर लागू होने वाले अभिकथनों को चिह्रांकित करने को कहा जाता है। इस प्रकार निर्धारक का काम कार्मिक के निष्पादन या उसकी विशेषताओं का उतना मूल्यांकन करना नहीं होता जितना उसके व्यवसायगत व्यवहार का विवरण प्रस्तुत करना होता हैA

Chemical sense
रासायनिक संवेदन
स्वाद या गंध-बोध के ग्राहकांगों में मौजूद द्रव्य के साथ मिलकर प्रतिक्रिया करने वाले रासायनिक द्रव्यों का संवेदन।


logo