logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

title page
मुख पृष्ठ, आख्या पृष्ठ किसी पुस्तक के शुरू में लगा पृष्ठ जिस पर पुस्तक का पूरा शीर्षक और कभी-कभी लेखक या संपादिक का नाम तथा प्रकाशन विवरण भी दिया जाता है।

title reference
आख्या निर्देश सूची में शीर्षक से निर्देश।

tooled edge
अलंकृत कोर पुस्तक के किनारे जिस पर नमूने बने हों।

tracing section
मार्गण संलेख, संकेतिका संलेख, संलेख संदर्शिका कार्ड सूची में ऐसे सभी शीर्षकों का मुख्य प्रविष्टि कार्ड पर लेखा-जोखा जिनके अंतर्गत सूची में कोई रचना दिखाई जाती है। इसमें सभी संबंधित संदर्भों का भू विवरण होता है। यह विवरण कार्ड के आगे या पीछे अथवा संलग्न कार्ड पर भी दिया जा सकता हैं।

trade bibliography
व्यापारिक ग्रंथसूची किसी व्यापारिक संगठन जैसे - पुस्तक विक्रेता, पुस्तक वितरक तथा प्रकाशक द्वारा प्रकाशित ग्रंथसूची।

transiteration
लिप्यंतरण एक लिपि के पाठ को दूसरी लिपि में प्रस्तुत करना।

travelling library
चल ग्रंथालय, चल पुस्तकालय देखिए 'mobile library'

tripple entry charging system
त्रिप्रविष्टि निर्गम पद्धति निर्गमित पुस्तकों का रिकार्ड रखने की ऐसी पद्धति जिसमें समय रिकार्ड, पुस्तक रिकार्ड तथा ग्रहीता के नाम रिकार्ड रखा जाए।

two card system
द्विकार्ड पद्धति निर्गम की ऐसी पद्धति जिसमें, ग्रहीता को दो कार्ड दिए जाते हैं।

typographical error
छपाई की भूल, मुद्रण त्रुटि टाइप अथवा मुद्रण की गलती।


logo