logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

law of frequency
आवृत्ति नियम
दे. law of exercise.

law of recency
आसन्नकाल नियम, प्रत्यग्रता नियम
अधिगम का एक नियम जिसके अनुसार अन्य कारकों के समान होने पर कुछ ही समय पूर्व सीखी हुई सामग्री, अत्यधिक प्रभावशाली रूप से पुनः स्मरण की जा सकती है।

lecturer
प्राध्यापक
अ- किसी विषय पर व्याख्यान देने वाला। आ- महाविद्यालयों अथवा विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के लिए प्रयुक्त एक पद जो किसी संकाय अथवा विभाग के शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों में अवर श्रेणी का होता है।

left headedness
वाम हस्त प्राधान्य
एक ही हाथ से किए जाने कार्यों में बाएं हाथ का अधिक प्रयोग करना।

leisure reading
अवकाश पठन
शैक्षिक अथवा व्यावसायिक उत्तरदायित्वों से इतर मनोरंजनार्थ अथवा अन्य रुचिकर पठन।

letter phonics
वर्ण-स्वनविज्ञान
वह स्वन विज्ञान जिसमें एक अक्षर की ध्वनि को महत्व न देकर अक्षरों के समूह की ध्वनि को महत्व दिया जाता है।

level of comprehension test
अर्थग्रहण स्तर परीक्षण
कठिन से कठिन पाठ्य सामग्री को समझने में कोई व्यक्ति कितनी कठिनाई का अनुभव करता है इसे मापने का परीक्षण।

linear programming
रेखीय कार्यक्रमण
दे. extrinsic programming

linear regression
रैखिय प्रतिगमन
दो चरों के बीच इस प्रकार का संबंध जो एक चर के औसत के रेखापथ को दूसरे चर के आनक्रमिक मूल्यों को सीधी रेखा में प्रदर्शित करता है।

linear relationship
रैखिक संबंध
वह सहसंबंध जिसमें दो चरों के बीच के संबंध को अभिरेख में सीधी रेखा से प्रदर्शित किया जा सकता हो।


logo