logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

localise
स्थानीकरण किसी समाचार पत्र में स्थानीय पहल या महत्व को प्रधानता देना।

local items
स्थानीय सामग्री स्थानीय व्यक्तियों तथा घटनाओं से संबंधित संक्षिप्त समाचार, लेख आदि।

local news room
स्थानीय समाचार कक्ष देखिए 'local room'

local room
स्थानीय समाचार कक्ष वह कक्ष जहां स्थानीय समाचार एकत्र किए जाते और लिखे जाते हैं। इसे लोकल न्यूज़-रूम भी कहते हैं।

lock up
फर्मा कसना पृष्ठ निर्माण का अंतिम चरण। जब चेस में फिट की गई सज्जित सामग्री चाभी जैसे एक उपकरण की सहायता से कस दी जाती है, जिससे कि मुद्रण करते समय कोई मुद्राक्षर आदि गिरने न पाए।

log
लॉग लॉग-बुक का संक्षेप। यह लोगोटाइप के संक्षेप के रूप में भी प्रयुक्त होता है। (देखिए लॉग-बुक और लोगोटाइप)।

log book
लॉग बुक, कार्य पंजी समाचार-सम्पादक की निर्देश पुस्तिका, जिसमें वह समाचारदाताओं को बताए गए कार्यों का विवरण रखता है।

logo
शुभंकर, लोगो किसी समाचारपत्र के नाम पट्ट की लघु प्रतिकृति।

long run
लंबी दाब, लांग रन समाचार पत्र का कोई संस्करण जब मशीन पर लम्बे समय तक चलता है अर्थात् उसकी बहुत सी प्रतियां छपती हैं तब उसे लम्बी दाब कहा जाता है।

long primer
लांग प्राइमर दस पाइंट टाइप।


logo