logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Mass spectrometer
द्रव्यमान स्पेक्ट्रममापी वह उपकरण जो द्रव्यमान के अनुसार आयनित परमाणुओं या अणुओं को अलग-अलग कर देता है और द्रव्यमान के फलन के रूप में सापेक्ष तीव्रता का संकेत देते हुए स्पेक्ट्रम उत्पन्न करता है।

Mature soil
परिपक्व मृदा, प्रौढ़ मिट्टी अपक्षयण तथा जैव प्रक्रमों के अंतर्गत पूर्ण विकसित हो चुकी मृदा जिसके संस्तर सुस्पष्ट होते हैं।

Maximum available water
अधिकतम उपलब्ध जल जल की वह मात्रा जो मृदा जल धारिता तथा म्लानि गुणांक के बीच अंतर के रूप में प्रदर्शित की गई हो।

Maximum likelihood
अधिकतम संभाविता प्राथमिकता सिद्धांत वाली एक विधि जिसके अनुसार किसी डाटा समूह में गणितीय मॉडल को फिट किया जाता है।

Maximum water holding capacity
अधिकतम जलधारण क्षमता संतृप्त अवस्था में मृदा द्वारा जल धारण करने की क्षमता।

Mechanical analysis
प्रमापी विश्लेषण मृदा कणों के सापेक्ष वितरण का निर्धारण।

Mechanical farming
यांत्रिक कृषि कृषि जिसमें यंत्रों का प्रयोग बहुलता से होता है।

Mechanical impedance
यांत्रिक प्रतिबाधा पादप मूल के फैलाव अथवा कर्षण उपकरण संचालन में मृदा द्वारा उपस्थित यांत्रिक गतिरोध।

Mechanical stability
यांत्रिक स्थायित्व यांत्रिक शक्ति द्वारा मृदा का आकार बदलने अथवा मृदा तोड़ने के समय मृदा की अवरोधता।

Mechanical strength
यांत्रिक शक्ति मृदा विरूपण अथवा पृथक्करण से उत्पन्न यांत्रिक अवरोध।


logo