व्यक्तियों के पारस्परिक सौहार्द या मित्रता के आधार पर निर्मित एक स्वतः स्फूर्त संगठन। सदस्यों के पारस्परिक सौहार्द पर आधारित ऐसे समूह किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा स्थापित समूह तथा रुचि या विशेष उद्देश्य के आधार पर गठित समूह से अलग होते हैं।
Naturalism
प्रकृतिवाद
व्यवहार के विश्लेषण में मूल प्रवृत्तियों, जैसे भूख तथा काम, पर बल देना और इन मूल प्रवृत्तियों की संतुष्टि और मानसिक असंतुलन की व्याख्या यह मानकर करना कि ये प्रवृत्तियाँ अनुकूलनक्षम नहीं होती।
Necrophilia
शव कामुकता, शवरति
काम सम्बन्धी गम्भीर मानसिक विकृति जिसमें रोगी, स्त्री शव को देखने या उसके साथ रति करने में उत्तेजना या काम-सुख का अनुभव करता है।
Need measurement
आवश्यकता मापन
किसी व्यक्ति, समूह अथवा समुदाय की विभिन्न अथवा विशिष्ट आवश्यकताओं (जिनकी पूर्ति अपेक्षित है) का वैज्ञानिक अध्ययन और मापन।
Need response pattern
आवश्यकतामूलक अनुक्रिया प्रतिमान
व्यक्ति की आवश्यकताजन्य व्यवहार शैली। इसके अनुसार व्यक्ति की अनुक्रियाएं उसकी मूलभूत आवश्यकताओं के कारण विकसित होती हैं और वे व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं।
Negativism
नकारवृत्ति
दूसरों के सुझावों का विरोध करने अथवा बताये गये काम को न करने की प्रवृत्ति। इस विकार से ग्रस्त व्यक्तियों के मुंह से प्रारंभ में प्रत्येक बात पर ‘नहीं’ शब्द निकलता है यद्यपि इसके तत्काल बाद उन्हें यह अनुभव होता है कि उन्हें ‘हां’ कहना चाहिए था।
Negotiator
समझौताकार, संवार्ताकार
दोनों पक्षों की ओर से संवार्ता करने वाला व्यक्ति अथवा समूह।
Neighbourhood
प्रतिवेश
किसी सीमित क्षेत्र में रहने वाला समुदाय जिसके सदस्यों में उत्कृष्ट प्रकार का वैयक्तिक तथा प्रत्यक्ष संबंध होता है।
Neighbourhood council
प्रतिवेश परिषद्
किसी समुदाय के लोगों का संगठन जिसमें समुदाय तथा सदस्यों की व्यक्तिगत तथा सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति एवं सामाझिक समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जाता है। ये संगठन औद्योगिकरण और शहरीकरण की प्रक्रिया में श्रमिक बस्तियों तथा निम्नवर्गीय जन समुदायों के सामान्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बनते हैं और महानगरों में आज भी ऐसे संगठन बन रहे हैं।