logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Causal nexus
कारणता अभिबंध
किसी घटना की दो आनुक्रमिक प्रावस्थाओं या दो आनुक्रमिक घटनाओं के बीच का सबंध।

Causal schemata
कारणात्मक समाकृतिकरण
अन्तर्क्रिया द्वारा कतिपय कारण कैसे एक प्रभाव उत्पन्न करते हैं, इसके बारे में अनुभव-आधारित विश्‍वास।

Causalgia
दाहार्ति
1. जलन भरी पीड़ा की अनुभूति या उसका संवेदन । 2. गर्मी से होने वाली पीड़ा।

Cenotrope
नव्‍यानुवर्तन, सीनोट्रोप
समान जैविक संरचना और समान अनुभव वाले किसी विशाल समूह के सभी सदस्यों की एक प्रकार की निश्‍चित आदतें या उनके व्यवहार करने का एक सुनिश्‍चित ढंग। इस शब्द को मूल प्रवृत्‍ति के स्थानापन्न शब्द के रूप में सुझाया गया था।

Censorship
अवष्टंभन, अवरोधन
चेतन मन की विरोधी अचेतन इच्छाओं की अभिव्‍क्‍ित के लिए अवचेतन मन द्वारा उन्हें चेतन मन की स्वीकृति के अनुरूप बनाने या उन्हे चेतन मन में आने से रोकने का काम।

Central traits
केंद्रीय विशेषक
एक व्यक्‍ति के व्यवहार को अभिव्‍यक्‍त करने वाले कतिपय केंद्रीय शीलगुण।

Cerebellum
अनुमस्तिष्क
मस्तिष्क की वह संरचना जो सिर के पृष्‍ठ भाग में मस्तिष्कीय स्‍तंभ पर स्थित होती है।

Cerebral concussion
प्रमस्तिष्कीय संघट्टन
वह मृदु शिर-क्षति जो मस्तिष्क के रक्‍त-संचरण और अन्य सामान्य कार्यों को बाधित कर अव्यवस्थित कर देती है और परिणामस्वरूप व्यक्‍ति कुछ देर के लिए चेतनाहीन या संभ्रमित हो जाता है। होश में आने पर उसे संघटनकारी स्थितियों की कुछ याद नहीं रहती है और वह कुछ चकराया हुआ सा रहता है तथा सिर दर्द महसूस करता है।

Cerebral cortex
प्रमस्तिष्कीय वल्‍कुट
प्रमस्तिष्क या बृहन्‍मस्तिष्क के दाएँ-बाएँ दोनों गोलार्धों के धूसर द्रव्य की निचली या आधारभूत तहें जिनका व्यवहार एवं मानसिक प्रक्रियाओं में बहुत बड़ा योगदान रहता है।

Cerebral dysrhythmia
प्रमस्तिष्कीय दुस्‍तालता
अपस्मार या मिरगी के वास्‍तविक दौरे के समय रोगी की सामान्य मस्तिष्क-तरंगों में अपसामान्य गति होने की विकृत दशा।


logo