शिक्षा सत्र का वह समय जब छात्र एक त्रेणी से दूसरी श्रेणी में जाता शिक्षा सत्र का वह समय जब छात्र एक त्रेणी से दूसरी श्रेणी में जाता है।
Prompting
अनुबोधन
प्रोग्रामित अधिगम में प्रयुक्त एक पद। अध्यापन प्रक्रिया में छात्र को प्रतिउत्तर देने की दृष्टि से प्रोत्साहित करने के लिए शाब्दिक अथवा प्रतीकात्मक संकेत देने की विधि अथवा क्रम। येसंकेत दृश्य, शब्द, प्रतीक अथवा श्रवण संबंधी होते हैं।
Proportionate sample
समानुपातिक प्रतिदर्श
स्तरबद्ध प्रतिदर्श का एक प्रकार जिसमें प्रतिदर्श के प्रत्येक स्तर का अनुपात पूर्ण समिष्ट में उस स्तर के अनुपात के बराबर होता है।
Pro-rata tuition
यथानुपात शिक्षा शुल्क
संस्थान के कुल व्यय को विद्यार्थियों की संख्या से विभाजित करके निर्धारित किया जानेवाला शुल्क।
Proximo distal development
सन्निकट दूरस्थ विकास
सामान्यतः मानव में परिपक्वता की क्रिया जहां शारीरिक विकास का क्रम शरीर की मुख्य धुरी से प्रारंभ होकर दूर के अंगों तक पहुंचता है। जैसे शिशु अवस्था में शिशु के बाजुओं की मांसपेशियों का विकास पहले होता है फिर पैरों या हाथ की अंगुलियों का।
Psycho-dynamic theory (vocational motivation)
मनोगतिक सिद्धांत
व्यावसायिक अभिप्रेरण का एक सिद्धांत जिसके अनुसार व्यवसाय विशेष दमित आवश्यकताओं को पूर्ण करने का साधन है। कोई व्यक्ति जीवन की समस्याओं का सामना करने के लिए जो व्यवहार-क्रियाविधि अपनाता है वही उसके व्यवसाय चयन का आधार होती है। उदाहरण के लिए स्वतंत्रताप्रिय व्यक्ति स्व रोजगार पर बल देता है और आक्रामक व्यक्ति उच्च प्रतियोगिता पूर्ण व्यवसाय पर।
Psychometry/psychometrics
मनोमिति
1. मानसिक या मनोवैज्ञानिक चरों के परीक्षण के अध्ययन की प्रणाली।
2. मनोविज्ञान में गणितीय पद्धतियों के अनुप्रयोग और विकास से संबद्ध अध्ययन की एक शाखा।
Psycho pedagogy
मनोशिक्षण शास्रीय व्यवहार
सोवियत वैज्ञानिक एलo एसo विगोस्की द्वारा प्रस्तुत एक पद जो इस धारणा पर आधारित है कि कार्य उपकरणों का उपयोग करनेवाले क्रियाकलाप व्यक्ति में इस प्रकार का व्यवहार उत्पन्न करते हैं जो इन क्रिया कलाप के स्वरूप द्वारा निश्चित होता है और परोक्ष रूप में इस प्रयोजन के लिए प्रयुक्त प्रतीक, शब्द तथा आंकड़ों से उभरता है।
Paychotechnology
मनोप्रौद्योगिकी
प्रौद्योगिकी प्रयोगजन्य मनोवैज्ञानिक परिणाम। इनको दो वर्ग में विभाजित किया जा सकता है। समीपस्थ मनोप्रौद्योगिकी जिसमें प्रौद्योगिकी के सीधे संपर्क में आनेवाले व्यक्तियों पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जाता है तथा दूरस्थ मनोप्रौद्योगिकी जिसमें उन व्यक्तियों पर पड़नेवाले प्रभावों का अध्ययन किया जाता है जो निकट संपर्क में नहीं होते।
Pupil-teacher planned curriculum
छात्र अध्यापक नियोजित पाठ्यक्रम
एक पाठ्यचर्या जो अध्यापक समूह द्वारा छात्रों से परामर्श करके नियोजित की जाती है। इसका उद्देश्य स्कूल की पाठ्य सामग्री को छात्रों की पृष्ठभूमि, अनुभव, वर्तमान रूचियों तथा तात्कालिक और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुकूल बनाना है।