logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Electrode depositon
इलेक्ट्रोड निक्षेप वेल्डिंग में प्रयुक्त एक शब्द जो इलेक्ट्रोड की इकाई लम्बाई से निक्षिप्त वेल्डित धातु का भार होता है।

Electrode efficiency
इलेक्ट्रोड दक्षता देखिए-- Current efficiency

Electrodeposition
वैद्युत निक्षेपण किसी विद्युत-अपघट्य में विद्युत-धारा प्रवाहित कर, इलेक्ट्रोड पर किसी पदार्थ को निक्षेपित करना। इस विधि दवारा किसी धात्विक अथवा अधात्विक चालकों के पृष्ठों पर अन्य धातु की परत चढ़ाना हो उसे विद्युत अपघट्य में डुबाया जाता है जिसमें उस धातु का लवण विद्यमान हो। विद्युत अपघटनी सेल में वस्तुएँ कैथोड का कार्य करती हैं। वैद्युत-लेपन, वैद्युत-अभिरूपण, वैद्युत-परिष्करण और वैद्युत-प्रापण आदि इलेक्ट्रोड निक्षेपण के अंतर्गत ही आते हैं।

Electrode potential
इलेक्ट्रोड विभव किसी इलेक्ट्रोड और उसके संपर्क में रहने वाले विद्युत-अपघट्य के बीच पाया जाने वाला विभवांतर जो मानक इलेक्ट्रोड के सापेक्ष मापा जाता है। यह मानक इलेक्ट्रोड साधारणतया मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड होता है। यशद आदि धातुएँ जो अम्लों से हाइड्रोजन को विस्थापित करती हैं उनका इलेक्ट्रोड-विभव उत्कृष्ट धातुओं से कम होता है। संक्षारण और वैद्युत निक्षेपण प्रक्रमों में इलेक्ट्रोड-विभव का विशेष महत्व है। जिस प्रकार कोई द्रव तब तक वाष्प में बदलता जाता है, जब तक वाष्प-दाब अपने सीमांत मान तक न पहुँच जाए उसी प्रकार किसी धातु में भी साम्य-विभव उत्पन्न होता है जो उस द्रव पर निर्भर करता है जिसमें वह धातु डूबी हो।

Electro extraction
वैद्युत निष्कर्षण विद्युत-अपघटन द्वारा किसी धातु को उसके लवणों के विलयन से सीधे प्राप्त करना। इसमें आवश्यक लवण-विलयन को अयस्कों अथवा अवशिष्टों के निक्षालन से प्राप्त किया जाता है। इसे वैद्युत प्रापण भी कहते हैं।

Electrofacing
वैद्युत आलेपन विद्युत-निक्षेपण द्वारा किसी धात्विक पृष्ठ पर अधिक कठोर धातु का लेप करना। इससे धात्विक पृष्ठ अधिक टिकाऊ हो जाता है।

Electroforging
वैद्युत फोर्जन वह प्रचालन जिसमें धातु के भागों में ऊष्मा उत्पन्न करने के लिए किसी प्रतिरोध वेल्डिंग मशीन के विद्युत निर्गम का प्रयोग किया जाता है और फोर्जन अथवा आवश्यकतानुसार धातु को विस्थापित करने के लिए वेल्डर की द्रवचालित दाब-पद्धति काम में लाई जाती है।

Electroforming
वैद्युत अभिरूपण वांछित आकार के पैटर्न पर आवश्यक धातु के विद्युत निक्षेपण द्वारा धातु की वस्तुओं को बनाना। इसका उपयोग मुख्यतः सीवनहीन, खोखले पात्रों और प्लास्टिक की वस्तुओं के साँचों को बनाने के लिए होता है। पैटर्न, धातु या अधातु किसी भी वस्तु का हो सकता है। यदि पैटर्न अधातु का हो तो विद्युत चालन के लिए उस पर चाँदी की पतली परत की आवश्यकता होती है। खोखले पात्रों और कठिन पैटर्नीं, संगलनीय मिश्रातु पैटर्नों (जिन्हें गरम पानी में पिघलाकर शीघ्र पृथक किया जा सकता है) को बनाने में यह विधि विशेष लाभकारी हैं।

Electrography
वैद्युत अभिलेख धातुओं पर किए गए धात्विक और अधात्विक लेपों में विद्यमान रंध्रता को दशनि की युक्ति। इसमें किसी उपयुक्त विद्युत अपघट्य से भीगे कागज को लेप के साथ दबाया जाता है और कागज के दूसरी ओर एक प्रतिइलेक्ट्रोड रख दिया जाता है। जब परीक्षित नमूने और प्रति-इलेक्ट्रोड के बीच विद्युत वाहक बल प्रयुक्त किया जाता है तो कागज पर उत्पन्न चिन्ह रंध्रता व्यक्त करते हैं।

Electroless plating
विद्युतहीन लेपन विद्युत-धारा के बिना धातु-पृष्ठों पर निकैल औऱ कोबाल्ट का लेप चढ़ाने की विधि। यह हाइपोफास्फाइट के गरम विलयन द्वारा, निकैल अथवा कोबाल्ट लवण के रासायनिक अपचयन द्वारा संपन्न होती है। यह उत्प्रेरकीय अभिक्रिया है तथा निर्धारित संद्रण और pH पर यदि इस्पात, निकैल आदि धातुओं को अवगाह में प्रविष्ट न किया जाए तो लेपन नहीं होता है। इस विधि द्वारा गहरे छिद्रों और नलियों पर एक समान लेप चढ़ाया जा सकता है।


logo