logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

thumb index
अंगुष्ठ अभिसूचक किसी पुस्तक के अगले किनारों में से कटे खांचेदार गोल किनारे जिनपर, शब्द, अक्षर या कोई अन्य लक्षण विन्यास बताने के लिए छपे हों।

tilted tab guide
अभिनत टेब संदर्शिका ऐसी संदर्शिका जिसमें लेबल धारण करने के लिए सैल्यूलोस लगा हो और जिसे 45 डिग्री के कोण पर ऊपरी कोने से लगाया गया हो।

time numbers
समयांक बिस्को के समयांक या मैरिल के पुस्तकांक।

tipped in
भीतर चिपका पन्ना, अंतर्विष्ट पृष्ठ एक पन्ना, शुद्धि पत्र या कोई चित्र जो पहले पृष्ठ पर चिपका कर किसी पुस्तक में डाल दिया जाए।

tissued plate
ऊतिपत्रित चित्र, ऊतिपत्रित प्लेट पुस्तक में प्रकाशित ऐसे चित्र जिनकी सुरक्षा के विचार से चित्र और मुद्रित पृष्ठ के बीच में पतला टिशू कागज लगाया जाता है। कभी-कभी इस कागज़ पर चित्र से संबंधित कोई शीर्षक या अवतरण भी छपा होता हैं।

title-line catalogue
शीर्षक पंक्ति सूची, आख्यैक पंक्ति सूची ऐसी सूची जिसमें प्रविष्टि में केवल एक पंक्ति हो।

title analytical entry
आख्या विश्लेषण प्रविष्टि सूची में ऐसी आख्या प्रविष्टि जो पुस्तक के किसी भाग या लेख के लिए बनाई गई हो और उस प्रविष्टि में उस पुस्तक का संदर्भ दिया गया हो जिसमें वह लेख या भाग समाविष्ठ हो।

title caption
आख्या शीर्ष मध्यकालीन पांडुलिपियों या प्राचीन मुद्रित पुस्तकों अथवा उनके खंडों के प्रारंभिक शब्द जिनके पुस्तक के शीर्षक, लेखक आदि का परिचय दिया जाए।

title catalogue
आख्या सूची, नाम सूची ऐसी सूची जिसकी प्रविष्टियों केवल शीर्षक के अंतर्गत बनाई गई हों।

title entry
आख्या प्रविष्टि किसी पुस्तक की सूची या ग्रंथ सूची में केवल शीर्षक के अंतर्गत रखा गया आलेख। ऐसी प्रविष्टि शीर्षक के पहले शब्द से शुरू होती हैं। वह मुख्य या गौण प्रविष्टि हो सकती हैं।


logo