logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

job opportunity card
नौकरी अवसर कार्ड
एक प्रकार का अभिलेख जिसमें उपलब्ध पदों की सूची दी जाती है।

job rating
कार्य मूल्यांकन
किसी व्यवसाय में अपेक्षित कौशल स्तर या निष्पादन-गुण का मापन या मूल्यांकन।

juvenile delinquency
किशोर अपचार, बालापचार
किशेरावस्था के बालक-बालिकाओं द्वारा किए गए समाज-विरोधी कार्य अथवा व्यवहार जो कानूनी दृष्टि से दंडनीय समझें जायें। इस प्रकार के अपराधों का निर्णय किशोर न्यायालय द्वारा किया जाता है।

juvenile delinquent
बालापचारी, किशोरापचारी
किशोरावस्था के बालक जो समाज विरोधी या कानूनी दृष्टि से दंडनीय कार्य करते हैं और जिनके अपराधों का निर्णय किशोर न्यायालय द्वारा किया जाता है।

kindergarten
किन्डरगार्टन, बाल बिहार, बालोद्यान
एक प्रकार की शैक्षिक व्यवस्था या विद्यालय व्यवस्था का एक अनुभाग जहां साधारणतः चार से छह वर्ष के बालकों को शिक्षा दी जाती है। इस पद्धती की विशेषता यह है कि इसमें शैक्षिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्रिया-कलापों को आयोजित किया जाता है। बालक, बालिकाओं को आत्माभिव्यक्ति तथा आपस में मिलजुल कर रहने और कार्य करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं और उनके विकास तथा वृद्धि के लिए उपयुक्त परिवेश, सामग्री, पाठ्यचर्या और कार्यक्रमों की व्यवस्था की जाती है। इस प्रकार की शैक्षिक व्यवस्था की स्थापना 1827 में विलियम फ्रेडरिक ने की थी।

kinesthesia
गतिसंवेदन
ऐसा इंद्रियबोध जिसमें पेशिओं, तंतुओं, कंडराओं, जोड़ो में स्थित संवेदनग्राही स्थलों को उत्तेजित कर माप, गति और शारीरिक स्थिति को जाना जाए। ऐसी स्थिति में मांसपेशिओं की गति उद्दीपक का कार्य करती है।

latent continuum
अव्यक्त सातत्यक
परीक्षण द्वारा मापी जाने वाली किसी वस्तु की अन्तर्निहित विशेषताओं का सतत अनुमाप।

laterality
एकपार्श्वपरता
गत्यात्मक क्रियाकलापों में शरीर के बाएं या दाएं पार्श्व जैसे, हाथ, पैर और आँख का अपेक्षाकृत अधिक उपयोग किए जाने की प्रवृत्ति।

law of effect
परिणाम नियम
थोर्नडाइक द्वारा प्रतिपादित अधिगम का एक नियम जिसके अनुसार उद्दीपन और अनुक्रिया के बीच संबंध अनुक्रिया के सफल अथवा लाभप्रद होने पर दृढ़ तो हो जाता है परन्तु अनुक्रिया का परिणाम यदि प्रीतिकर नहीं हुआ तो यह संबध क्षीण नहीं होते।

law of exercise
अभ्यास नियम
थोर्नडाइक द्वारा प्रतिपादित अधिगम का एक नियम जिसके अनुसार अन्य स्थितियों के समान होने पर किसी परिस्थिति और अनुक्रिया के बीच संबंध जितनी अधिक बार होगा उतना ही उस संबंध का पुनः स्मरण करना सरल होगा।


logo