मानाचित्र
मानचित्र कला : हाथ से तैयार किया गया या मुद्रित दस्तावेज जिसमें अभिज्ञेय तथा सहमत प्रतीक प्रयोग के अनुसार भौगोलिक लक्षणों के स्थानिक वितरण का निरूपण किया जाता है। अंकीय : भू-पृष्ठ के किसी भाग के बारे में अंकीय सूचना का संग्रह।
Map generalization
मानाचित्र समान्यीकरण
मानाचित्र का पैमाना घटाए जाने के परिणामस्वरूप किसी मानाचित्र के विवरण को कम करने की प्रक्रिया।
Mapping unit
मानचित्रण इकाई
किसी मानाचित्र में आरेखित क्षेत्र समूह जिसकी निश्चित विशेषताएँ हों और उनका निरूपण मानाचित्र निर्देशिका के अनुसार किया गया हो।
Map projection
मानचित्र प्रक्षेप
निर्देशांकों की आधार प्रणाली जिसका प्रयोग किसी भौगोलिक सूचना प्रणाली में स्थानिक वितरण को निरूपित करने के लिए किया जाता है।
Map scale
मानचित्र का पैमाना
भूमि तथा मानचित्र की दूरियों के बीच अनुपात। यथा विशाल क्षेत्र के लिए 1:1000,000 का छोटा पैमाना और लघु क्षेत्र के लिए 1:10,000 का बड़ा पैमाना।
Map unit
मानचित्र इकाई
चित्रण का एक संकल्पनात्मक समूह जिनमें समान दृश्यभूमि क्षेत्रों को प्रदर्शित किया जाता है जिसमें अंतर्वेशनों सहित एक ही प्रकार की घटक मृदा या दो या अधिक घटक मृदाएँ शामिल होती हैं।
Marginal land
कृषि सीमांतभूमि
वह भूमि जिस पर उपज की आय उसके प्रबंध पर होने वाले व्यय से कम होने की संभावना हो।
Marl
मार्ल
कैल्सियम कार्बोनेट के मृदु और असिंपिंडित निक्षेप जिनमें मृत्तिका या अन्य अशुद्धियाँ पाई जाती हैं।
Marsh
कच्छ
नमी तथा प्रायः कीचड़ से भरा हुआ, जलाक्रांत भू-क्षेत्र, जिसमें घास, जलबेंत या अन्य शाकीय पौधों की भरमार होती है।
Marsh
कच्छ
ऐसे क्षेत्र जो या तो समय-समय पर क्लेदित अथवा सदैव बाढ़ग्रस्त रहते हों। इनमें मुख्यतः प्रतृण, कटेल, जलबेंत या अन्य जलीय पादप पाए जाते हैं।