logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Mortality rate
मृत्यु-दर
किसी जनसंख्या में मृत्यु की दर, जो प्रतिशत में न होकर प्रति हजार में होती है।

Mother-dominance
मातृ प्रभुत्व, मातृ प्रमुखता
पिता की अपेक्षा माता का परिवार में अधिक महत्व एवं अधिकार। ऐसे परिवार में पिता की भूमिका कम हो जाती है और प्यार तथा अनुशासन की जिम्मेदारी माता की होती है।

Multidisciplinary team
बहुविज्ञ टोली
अन्वेषण अथवा उपचार के लिए बनाई गई ऐसी टोली जिसमें विभिन्न व्यावसायिक विशेषज्ञ मिलकर किसी समस्या के अध्ययन, निदान व उपचार का प्रयास करते हैं।

Multi-employer bargaining
बहुनियोजक सौदाकारी, बहुमालिक सौदाकारी
देo collective bargaining

Multiple interaction
बहु-अन्तराक्रिया
समूह अथवा समूह के सदस्यों के सामाजिक संबंधों पर प्रभाव डालने वाले विभिन्न अभिकरण अथवा शक्तियाँ।

Multiple shift system
बहुपारी प्रणाली
ऐसी कार्यप्रणाली जिसके अंतर्गत एक से अधिक पारियों में कार्य होता है।

Music therapy
संगीत चिकित्सा
मानसिक विकारों की चिकित्सा अथवा संवेगों तथा व्यक्तित्व समायोजन में सहायता प्रदान करने के लिए रोगी को संगीत सुनने, वाद्यों का प्रयोग करने तथा परम्परागत अथवा लोक-गीतों को गाने का अवसर देना।

Nail biting
नाखून चबाना
मानसिक तनावों को कम करने की अचेतन व सुरक्षात्मक क्रिया जिसमें व्यक्ति अपने आन्तरिक भय और विद्रोह को भूलने के उदेश्य से नाखूनों को चबा कर अपने को व्यस्त रखता है। व्यक्तित्व का यह एक विकासात्मक दोष है जिसे बच्चे बाल्यकाल व किशोरावस्था में कठोर अनुशासन, भय, तनाव व सांवेगिक द्वन्द्व से छुटकारा पाने के लिए तंत्रिकीय आदत के रूप में विकसित कर लेते हैं जो प्रौढ़ावस्था तक चल सकती है। मनोविश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से यह आदत मौखिक रति की अवस्था का स्थिरीकरण है।

National agreement
राष्ट्रीय समझौता, राष्ट्रीय करार
एक ऐसा सामूहिक समझौता जो उस देश अथवा राष्ट्र के एक ही प्रकार के सारे उद्योग, व्यापार अथवा व्यवसाय पर लागू होता है।

National service scheme
राष्ट्रीय सेवा योजना
स्नातक स्तर पर छात्रों के लिए कक्षागत अध्ययन के अतिरिक्त नगर एवं ग्रामीण अंचलों तथा विद्यालय परिसर में समाज सेवा व रचनात्मक कार्य करने का राष्ट्रीय कार्यक्रम। इससे छात्रों में कक्षागत ज्ञान के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास की चेतना एवं आत्म विश्वास आदि गुणों का विकास होता है और शिक्षित व अशिक्षित के बीच की दूरी भी कम होती है।


logo