logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Catamnesis
उत्तरवृत्त
किसी व्यक्‍ति को वस्तुत: कोई रोग हो जाने के बाद से उसका पूरा विवरण; रोगी का अनुवर्ती वृत्तांत।

Cataphasia
निरर्थक शब्दावृत्‍ति
एक प्रकार का वाचाघात जिसमें रोगी एक ही शब्‍द या वाक्यांश को बार-बार और अनियंत्रित रूप से दोहराता रहता है।

Catatonia
तानप्रतिष्टंभ
सामान्यत: मनोविदलित रोगी की विकारग्रस्‍त शारीरिक स्‍थिति जिसमें गत्‍यात्‍मक विसंगतियाँ देखने में आती हैं। रोगी में या तो प्रकट अनुक्रिया करने में अवरोध उत्‍पन्‍न हो जाने के कारण उसमें जड़ता, मूकता (मोमवत्), सिक्थवत् नम्यता और पेशी प्रतिष्‍टंभ की दशा पैदा हो जाती है या फिर अत्यधिक गतिशील क्रियाएँ होने से अति उत्तेजना की दशा पैदा हो जाती है।

Categorization
संवर्गीकरण
सुसंबद्ध एवम् सार्थक समूहों में सूचनाओं को संगठित करना।

Category
कोटि, संवर्ग
उन वस्तुओं या घटनाओं का वर्ग निर्धारण जिसमें एक या एक से अधिक समानता होती है।

Category size effect
संवर्ग आकार प्रभाव
शब्दार्थ विषयक स्मृति के सन्दर्भ में प्रश्‍नों के उत्‍तर देने में लगने वाला समय जो शब्दार्थ विषयक संवर्ग के आकार पर निर्भर करता है। शब्दार्थ विषयक वर्ग जितना बड़ा होगा, उतना ही अधिक समय लगेगा।

Catelectotonus
ऋण वैद्युत्‍तानता
स्थिर, अचल एवं प्रत्यक्ष रूप से विद्युतधारा पारेषित करने के दौरान कैथोड क्षेत्र में किसी पेशी या तंत्रिका की बढ़ी हुई उत्‍तेज्यता एवं संवहनशीलता। अथवा किसी तंत्रिकीय अवयव में ऋण विद्युतीय परिवर्तन जिसके कारण उस तंत्रिका की उत्तेजनशीलता बढ़ जाती है।

Catharsis
विरेचन, भाव-विरेचन
बाधित भावनाओं का नाटकीय उत्सर्जन।

Cathartic hypothesis
विरेचक परिकल्पना
आक्रामक क्रियाकलाप या केवल उन्हें देखने मात्र से होने वाले क्रोध या आक्रामक भावनाओं में न्यूनता।

Cathexis
भावाभिनिवेश
मन:शक्‍ति का किसी एक ही विचार या पदार्थ पर या एक ही दिशा में केंद्रित हो कर रह जाना।


logo