logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Process skill
प्रक्रिया कौशल
ऐसी विशिष्ट अधिगम कौशल प्रक्रियाएं जिनसे बालकों में चिंतन योग्यता का विकास होता है। इसमें मात्र विषयवस्तु के अंतर्गत अर्जन की भूमिका गौण होती है।

Product moment coefficient of correlation
गुणन-आधूर्ण सहसंबंध गुणांक
दो चरों के बीच सहसंबंध निकालने की एक विधि। इसमें मूल प्राप्तांकों को सिग्मा प्राप्तांकों में परिवर्तित करके तथा उनके अंतः गुणन का माध्य मूल्य निकालकर उसके सहसंबंध गुणांक का परिकलन किया जाता हैं।

Professionality
व्यवसायिकत्व
अध्यापन कार्य को व्यावसायिक प्रस्थिति प्रदान करना। अध्यापन में स्वायत्तता की प्रकृति जिसके द्वारा अध्यापक अपने ज्ञान और कौशलों का विद्यार्थियों के हित में प्रयोग करें। इसके लिए अपेक्षित है - एक लंबी अवधि का सुनियोजित प्रशिक्षण, विशिष्ट ज्ञान एवं कौशल का विकास, विशिष्ट आचार-संहिता, सेवार्थी के प्रति उत्तरदायित्व की भावना, वर्ग संगठन।

Professional occupation
व्यवसायी जीविका
ऐसा पेशा जिसमें लाभकारी रूप से नियुक्त होने के लिए व्यक्ति में नियत अवधि का प्रशिक्षण एवं निर्धारित मान्य शैक्षिक अर्हताएं अनिवार्य हैं।

Professional post
व्यावसायिक पद
किसी संस्था अथवा निगमित उद्यम अथवा सरकारी विभाग के किसी संस्थान में शैक्षणिक रूप से वर्गीकृत एक पद जिसकी प्राप्ति के लिए आवेदक के पास निर्धारित एवं मान्य शैक्षिक अर्हताएं होना अनिवार्य है।

programmed book
प्रोग्रामित पुस्तक
एक विशेष प्रकार की पुस्तक जिसमें परिचित संप्रत्यों से नए संप्रत्ययों के निर्माण की प्रक्रिया में विषय-सामग्री को क्रमशः चरणबद्ध एकांशों की श्रृंखला में व्यवस्थित किया जाता है। विद्यार्थी क्रमशः एकांशों का उत्तर देते हुए एक चरण से दूसरे चरण की ओर बढ़ता जाता है।

Programme evolution and review technique (PERT)
कार्यक्रम विकास तथा पुनरावलोकन प्रविधि
क्रियाकलाप कार्यक्रम बनाने की एक तकनीक जिसमें घटित होने से पूर्व ही अनुकूल तथा प्रतिकूल घटनाओं की पहचान एवं व्यवस्था की जाती है।

Progressive differentiation
क्रमिक विभेदीकरण
असूबल द्वारा प्रतिपादित दो सिद्धांतों में से एक सिद्धांत जिसके अनुसार संप्रत्यय शिक्षार्थी की संज्ञानात्मक संरचना का स्थायी भाग बन जाता है। इसमें व्यापक विचारों अथवा संप्रत्यय को सीमित तथा अल्प विचारों अथवा संप्रत्ययों में अनुविभाजित किया जाता है। दूसरे सिद्धांत के लिए दे. integrative reconciliation.

Project curriculum
परियोजना पाठ्यचर्या
एक प्रकार की पाठ्यचर्या जिसमें बच्चों की रूचियां तथा प्रयोजन के आधार पर शैक्षिक कार्यक्रम निर्धारित किए जाते हैं। इन क्रियाकलापों का चयन तथा नियोजन अध्यापक और छात्रों के पारस्परिक सहयोग से किया जाता है।

Project/educational standard
प्रक्षेपित शैक्षिक स्तर
किसी निश्चित भविष्य में अपेक्षित शैक्षिक स्तर जो वर्तमान स्थिति और भावी आवश्यकताऔं और परिस्थितियों के कुशल विश्लेषण पर आधारित होता है।


logo