संयोगी सूची, अंतर्निर्वेश सहित सूची
ऐसी शब्दकोशीय सूची जिसमें प्रविष्टियों को अंतर्निर्देशों द्वारा जोड़ा गया हो। निर्देश विस्तृत विषय से कम विस्तृत विषय तक दिये जाते हैं।
synopsis
सारांश, संक्षेप, विषय संक्षेप, सार
किसी ग्रंथ की मुख्य बातों का सारा जिसे शीघ्र विचारार्थ व्यवस्थित किया गया हो।
systematic bibliography
व्यवस्थित ग्रंथ-सूची
संदर्भ एवं अध्ययन के उद्देश्य से पुस्तकों की जांच और उनसे प्राप्त प्रविष्टियों का एकत्रीकरण इस प्रकार करना कि उनका व्यवस्थापन लाभदायक और तर्कसंगत बन जाए। आवश्यकतानुसार यह व्यवस्थापन साधारण भी हो सकता है या विस्तारपूर्ण भी।
tele-reference
दूर संदर्भ सेवा
किसी अप्रत्यक्ष स्थान से सूची के विषय में परामर्श प्राप्त करने की विधि।
telescoped array
अंतर्विद्ध पंक्ति
वर्गीकरण तालिका में विचार स्तर के दृष्टिकरण से पंक्ति में वियोजक जो समकक्ष वर्ग एवं आश्रित वर्गों से बने हो किन्तु अंकन स्तर पर वे समकक्ष वर्ग के हों।
term
पद
प्राकृतिक भाषा या किसी विशिष्ट भाषा में वर्गीकरण पद्धति में किसी वर्ग को प्रदर्शित करने वाला शब्द या शब्द समूह।
terminology
पदावली, शब्दावली
शब्दावली की एक पद्धति।
text book edition
पाठ्य पुस्तक संस्करण, छात्र संस्करण
किसी पुस्तक का ऐसा संस्करण जो विद्यार्थियों के लिए हो।
third indention
तीसरा हाशिया
सूचक कार्ड का वह भाग जहां से पूर्व निश्चित नियमानुसार विवरण के कुछ अंश शुरू किए जाते हैं या जारी रखे जाते हैं। यह सामान्यतः कार्ड के दूसरे हाशिये से उतनी ही दूरी पर होता है जितना कि दूसरा हाशिया पहले दाशिए से।