logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

intuitive teaching
अंतःप्रज्ञात्मक अध्यापन
प्रत्यक्ष प्रेषण और परिचर्चा पर आधारित प्रशिक्षण प्रणाली। इसमें प्रत्यक्ष देखी हुई संकल्पनाओं और विचारों को सहज ही सीख लिया जाता है।

inventory
तालिका
प्रश्नसूची, इसका प्रयोग सामान्यतः व्यक्तित्व मापन के लिए किया जाता है।

item
एकांश
परीक्षण निर्माण में सबसे छोटी इकाई, जैसे, 'सही-गलत परीक्षण' या 'पूर्ति करो' परीक्षण में दिया जाने वाला प्रत्येक कथन अथवा प्रश्न।

item analysis
एकांश विश्लेषण
किसी मानक परीक्षा-पत्र के निर्माण करने का एक चरण जिसमें प्रथम प्रारूप को किसी प्रतिदर्श पर प्रयोग करने के पश्चात् प्रत्येक एकांश में प्राप्तांकों का विश्लेषण किया जाता है। इसमें एकांश की कठिनाई और विभिन्न योग्यता वाले व्यक्तियों में भेद करने की शक्ति को आधार बनाया जाता है।

item consistency
एकांश संगति
एकांश के विभिन्न योग्यता प्राप्त परीक्षार्थियों मे भेद कर सकने की सामर्थ्य जिसमें प्रारूप परीक्षा-पत्र में प्राप्त अंक योग्यता की कसौटी माने जाते हैं।

item difficulty
एकांश काठिन्य
किसी एकांश को सही करने वाले परिक्षार्थियों का प्रतिशत।

item validity
एकांश वैधता
एकांश की विभिन्न योग्यता प्राप्त परीक्षार्थियों में भेद कर सकने की सामर्थ्य जिसमें योग्यता की कसौटी परीक्षा में प्राप्त अंक न होकर कोई और अंक होते हैं।

itinerant teacher
बहुस्थलीय अध्यापक
सहकारी रूप से नियुक्त किया गया अध्यापक जिसे अपने कार्य दिवस का कुछ भाग एक विद्यालय में व्यतीत करना पड़ता हो। ऐसा प्रायः संगीत, कला, कृषि आदि विषयों में सम्भव होता है। ग्रामीण विद्यालयों के लिए भी ऐसे अध्यापक नियुक्त किए जाते हैं जो सप्ताह में कुछ दिन एक विद्यालय में कार्य करते हैं और कुछ दिन दूसरे या तीसरे विद्यालय में।

job analysis
कार्य विश्लेषण, जॉब, विश्लेषण
अ- किसी सुनिर्दिष्ट कार्य विशेष के संपादन के लिए अपेक्षित कर्त्तव्यों संक्रियाओं और कौशल का विस्तृत विवरण जिसे ऐसे तर्कबद्ध क्रम से तैयार किया जाता है कि वह अध्यापन नियुक्ति और वर्गीकरण तथा अभिक्षमता परीक्षण तैयार करने के संदर्भ में उपयोगी सिद्ध हो सके। आ- किसी भी कार्य (जॉब) के विषय में मुख्य-मुख्य तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने की एक प्रणाली जिसमें कार्मिकों के प्रेषण के साथ-साथ जानकार व्यक्तियों से वार्तालाप किया जाता है ताकि उस कार्य विशेष का, निष्पादन की शर्तें का तथा कार्मिकों के लिए अपेक्षित योग्यताओं आदि का विस्तृत ब्यौरा दिया जा सके।

job analysis approach
कार्य विश्लेषण उपागम
किसी व्यवसाय की अभिक्षमता परीक्षण माला तैयार करने अथवा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम बनाने की एक विधि जिसमें उस व्यवसाय में लगे हुए व्यक्तियों की अपेक्षित योग्यता, कौशल और जानकारी का विश्लेषण किया जाता है।


logo