logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

library
लाइब्रेरी वह स्थान जहां समाचार, कतरने, फोटो तथा अन्य संदर्भ सामग्रियां रखी जाती हैं। 'morgue' भी देखिए।

lift
उठाना, उड़ाना (1) किसी कम्पोजित सामग्री को एक अंक से दूसरे अंक में ले जाना। (2) किसी दूसरे समाचारदाता के समाचार की चोरी करके समाचार बताना।

ligature
संयुक्त संकेताक्षर दो या अधिक अक्षरों को जब एक साथ मिलाकर नाम-संकेत के रूप में लिखा या छापा जाता है जैसे यूनिवार्ता, नभाटा आदि।

linage
पंक्ति दर लेखकों तथा समाचारदाताओं को पारिश्रमिक देने का एक आधार जिसके अनुसार मुद्रित पंक्तियों की संख्या गिनकर पारिश्रमिक दिया जाता है।

line
रेखा शीर्ष (1) बैनर, स्टीमर या रिबन का पर्यायवाची। (2) अगेट लाइन का संक्षिप्त रूप। (3) मुद्राक्षर की ऊंचाई नापने का एक माप जो 12 पायंट या एक इंच के छठे भाग के बराबर होता है। उदाहरण के लिए 72 पायंट टाइप को 6 लाइन टाइप भी कहते हैं।

line and halftone
लाइन और हाफटोन, रेखा और अर्ध छाया (1) वह ब्लॉक जिसका कुछ भाग रेखा (लाइन) में होता है और कुछ भाग अर्द्धछाया (हाफटोन) में। (2) रेखा और अर्द्धछाया दोनों की प्रक्रियाओं के मिश्रण से बनाया गया ब्लॉक।

line block
लाइन ब्लाक, रेखा ब्लाक वह ब्लॉक (उत्कीर्णन) जिसमें केवल रेखा होती है, स्क्रीन नहीं।

line cut
लाइन कट देखिए 'line block'

line engraving
लाइन इनग्रेविंग देखिए 'line block'

line over the top
ध्वज शीर्ष समाचारपत्र की नाम पट्टिका के ऊपर छापा गया महाशीर्ष या स्ट्रीमर।


logo