दुमट
गठन पर आधारित मृदा का व्यापक वर्ग जिसमें बलुई दुमट, मटियारी दुमट, दुमट सिल्ट, और सिल्ट दुमट सम्मिलित है।
Loess
लोएस
1. भू-वैज्ञानिक सूक्ष्म पदार्थों अधिकांशतः गाद/सिल्ट का एक समान निक्षेप जो सामान्यतः हवा के माध्यम से होता है।
2. वायु द्वारा वाहित एवं जमा की गई जनक सामग्री।
3. वायु द्वारा निक्षेपित, मुख्यतः सिल्ट की साइज के शैल-कणों तथा खनिज-कणों से संघटित एक असंपिंडित तथा अस्तरित अवसादी निक्षेप जिसमें सामान्यतः थोड़ी बहुत मात्रा में सूक्ष्म बालू और मृत्तिका भी मिली होती है। इसका रंग हल्का भूरा, पीला या धूसर होता है और इसकी विशेषता यह है कि अत्यंत प्रवण या सीधे खड़े ढालों पर टिका रह सकता है।
Luxury consumption
प्रचुर उपभोग
पादपों द्वारा आवश्यकता से अधिक पोषक तत्वों का उपयोग/ उदाहरणार्थ पोटेशियम।
Lysimeter
लाइसीमीटर
नियंत्रित स्थितियों में मिट्टी के कॉलम से रिसाव और निक्षालन के मापन की युक्ति।
Macra-pores
बृहत् रंध्र
ऐसे मृदा छिद्र जिनका व्यास 100 माइक्रॉन या अधिक हो।
Macronutrient
वृहत पोषक, गुरू पोषक
पौधों की वृद्धि के लिए अधिक मात्रा में (लगभग 50mg/kg) लिए जाने वाले आवश्यक रासायनिक तत्व। जैसे C, H, O, N, P, K, Ca, Mg और S आदि।
Maghemite Fe2O3
मैगेमाइट Fe2O3
गहरा रक्ताभ भूरा चुम्बकीय लौह ऑक्साइड खनिज जो रासायनिक रूप से हेमाराइट और संरचना में मैग्नेटाइट के समान होता है।
Magma
मैग्मा
भृ-पृष्ठ के नीचे पाई जाने वाली गलित शैल सामग्री।
Magnetite Fe3O4
मैग्नेटाइट Fe3O4
सामान्यतः आग्नेय शैलों से उत्पन्न काले रंग का चुम्बकीय लौह ऑक्साइड खनिज।
Mangan
मैंगन
मैंगनीज बहुल कुटन जिसमें हाइड्रोजन परआक्साइड डालने पर बुलबुले उत्पन्न हो।