मस्तिष्क की सक्रिय अथवा निष्क्रिय दोनों ही प्रकार की अवस्थाओं में उपस्थित रहने वाली कुछ शक्तियाँ, जैसे स्मृति, बुद्धि आदि।
Mental growth
मानसिक वृद्धि
आयु के साथ-साथ किसी भी मनोवैज्ञानिक उपलब्धि या मानसिक क्रिया में वृद्धि होना, प्रायः सीमित अर्थ में बुद्धि की वृद्धि के लिए प्रयुक्त होने वाला शब्द।
Mental health
मानसिक स्वास्थ्य
व्यक्ति के स्वास्थ्य की वह स्थिति जिसमें वह अपने संवेगों को संतुलित रखते हुये सुखी जीवन यापन के लिये प्रयत्नशील हो तथा अन्य व्यक्तियों के साथ समायोजन बनाये रखे और समाज के विकास में सहयोगी हो।
Mental hygiene
मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान
मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा और उत्कृष्टता से संबंधित कार्य और विज्ञान।
Metabolism
चयापचय
जीव की वे शारीरिक और रासायनिक अनुक्रियाएं जिनसे जीवद्रव्य बनता और नष्ट होता है और जिनसे जीवित रहने के लिए ऊर्जा का निर्माण होता है।
Model agreement
आदर्श अनुबंध, आदर्श करार
देo master agreement
Money wage
नकद मजदूरी
देखिए nominal wage
Monogamy
एक विवाह प्रथा
विवाह की एक प्रथा जिसमें समाज अथवा सामजिक संस्थाओं द्वारा एक पुरुष को एक पत्नी और एक स्त्री को एक पति के साथ रहने की स्वीकृति प्राप्त होती है।
Morbidity
अस्वस्थता
वह जैविक अवस्था जब शरीर, कोशिकाऐं या अन्य अंग अपना कार्य ठीक ढंग से न कर रहे हों अर्थात् जीव या उसके अंगों की रोगग्रस्त, विकार युक्त या अपसामान्य अवस्था।
Moron
मूढ़ बुद्धि
क्षीण-बुद्धि का वह स्तर जिसमें व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता 7 से 12 वर्ष के बालक के समान होती है। ऐसे व्यक्ति की बुद्धि लब्धि 50 से 69 के बीच होती है। उन्हें शिक्षा और प्रशिक्षण द्वारा सामाजिक क्रियाओं के योग्य बनाया जा सकता है।