logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Grammatical Word
व्याकरणिक शब्द
ऐसे शब्द जो मात्र व्याकरणात्मक सूचना देते हैं। (grammatical word :: content word)

Homonymous Word (S)
समनामी शब्द
ऐसे शब्द जिनमें रूपगत समानता हो किन्तु अर्थगत भिन्नता हो। देखिए- 'homonyms'।

International Word
अन्तर्राष्ट्रीय शब्द
ऐसा शब्द जो विभिन्न देशों की भाषाओं में प्रयुक्त होता हो। ऐसे शब्द प्रायः नए वैज्ञानिक पदार्थों या स्थितियों से जुड़े होते हैं और पारिभाषिक शब्द के समान व्यवह्रत होते हैं। जैसे- 'रेडियो' (radio), 'स्पुतिनिक' (sputnik) आदि।

Jargon Word
वृत्ति शब्द
ऐसा शब्द जो किसी व्यवसाय विशेष से संबंधित हो।

Lexicographical Word
कोशीय शब्द
ऐसी भाषिक इकाई जिसे कोश की प्रविष्टि के लिए शब्द के रूप में स्वीकार किया जाय।

Linguistic Word
भाषिक शब्द
देखिए- 'word'।

Local Word
स्थानीय शब्द
शब्द जो किसी स्थान विशेष के भाषा रूप में प्रचलित हो।

Non Standard Word
अमानक शब्द
वह शब्द जो शिष्ट समुदाय द्वारा मानक भाषा में प्रयुक्त न होता हो।

Obsolete / Obsolescent Word
अप्रचलित / अप्रयुक्त
ऐसा शब्द जो अब लगभग प्रचलन में न हो।

Oldfashioned Word
विगत शब्द
ऐसा शब्द जो तात्कालीन भाषा प्रयोग की दृष्टि से बीते हुए समय का हो।


logo