logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

transformed score
रूपांतरित प्राप्तांक
अ- किसी छात्र को परीक्षा में मिले कुल अंकों में से नियामानुसार गृहकार्य का अन्य कारणों से घटा या बढ़ा कर रूपान्तरित कर लिए गए अंक। आ- मूल अंकों का सांख्यिकी विधियों द्वारा विनिवर्तित प्राप्तांक।

trial and error learning
प्रयत्न त्रुटि अधिगम
थार्नडाइक द्वारा प्रतिपादित एक विशेष प्रकार की अधिगम विधि जिसमें व्यक्ति पहले अव्यवस्थित अथवा अनिर्दिष्ट प्रयास करता है और अनेक भूलें करता है। बार-बार प्रयत्न करने पर वह सही अनुक्रिया प्रकट करने में समर्थ हो जाता है। व्यक्ति सफल अनुक्रियाओं का सम्मिश्रण करता है और अनावश्यक तथा असफल अनुक्रियाएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है।

trial promotion
परीक्षणाधीन कक्षोन्नति
किसी छात्र को आगामी कक्षा में परीक्षार्थ स्थान दिया जाना जिससे उसकी प्रगति और समायोजन की जाँच की जा सके। यदि उसकी प्रगति आगमी कक्षा में सन्तोषजनक होती है तो छात्र को उसी कक्षा में रहने दिया जाता है।

trial response
प्रयत्न अनुक्रिया
किसी कार्य के लिए यादृच्छिक प्रयत्न जिसके परिणाम प्रयत्न काल में ज्ञात न हो पाएं।

tripartite grouping
त्रिसमूहन
छात्रों को उनकी योग्यता के आधार पर तीन श्रेणियों-तीव्र बुद्धि, औसत बुद्धि तथा मंद बुद्धि में बाँटना।

triartite system of education
त्रिमार्गीय शिक्षा पद्धति
विश्वयुद्ध के पश्चात इंगलैंड और वेल्स में माध्यमिक विद्यालयों का तीन भागों में विभाजन ग्रामर, माध्यमिक और तकनीकी विद्यालय।

truancy
पलायनशीलता
अ- माता-पिता की स्वीकृति प्राप्त किए बिना छात्र का विद्यालय से अनुपस्थित होना। आ- छात्र की विद्याल्य से अवैध अनुपस्थिति जिसके लिए कोई स्वीकृत कारण न दिया जा सके। इ- छात्र का विद्यालय में उपस्थित होते हुए भी किसी कक्षा में न जाना।

truant child
पलायनशील बालक
अ- माता-पिता की स्वीकृति बिना विद्यालय से अनुपस्थित हो जाने वाला बालक। आ- अवैध रूप से विद्यालय से अधिकाधिक अनुपस्थित रहने वाला बालक। इ- विद्यालय में उपस्थित होते हुए भी किसी कक्षा से अनुपस्थित होने वाला बालक।

T scale
टी मापनी
परीक्षण प्राप्तांकों की व्यवस्था करने के लिए एक मापनी जिसका परास प्रतिशतकों में 0-100 तक अथवा -5 मानक विचलन होता है। इस पर विनिवर्तित अंकों को टी-प्राप्तांक कहा जाता है।

T test
टी-परीक्षण
किसी सांख्यिकी का उसकी मानक दूरी से अनुपात। छोटे वर्गों में क्रांतिक अनुपात। एक सांख्यिकीय परीक्षण जो शून्य-परीकल्पना को स्वीकार करने या अस्वीकार करने के लिए प्रयोग में आता हो।


logo