टूलाइन इनीशियल, द्विपंक्ति आरंभ
24 पायंट टाइप में कम्पोज किया गया नाम या अंक।
two line letter
द्विपंक्ति टाइप, चौबीस पाइन्ट टाइप
two line type
टू लाइन टाइप
देखिए 'two line letter'
tympan
अस्तर
वह स्थल जिसपर मुद्रण के समय कागज रखा जाता है।
type
मुद्राक्षर, टाइप
ढले हुए सीसे का एक टुकड़ा, जिस पर अक्षर बना होता है और जो कम्पोजन तथा मुद्रण के काम में आता है।
type face
टाइप रूख, टाइप फेस
मुद्राक्षर का विशेष नमूना, जैसे कलकत्तिया, बम्बइया, श्री आदि। मुद्राक्षर के शीर्ष पर बना हुआ अक्षर।
type high
मुद्रसम ब्लाक
मुद्राक्षर के बराबर ऊंचा। मुद्राक्षर की ऊंचाई सामान्यतः 9/8 इंच होती है।
typeset
कंपोजित
कंपोज की हुई सामग्री।
typo (typographical error)
कंपोजन की अशुद्धि
कंपोज करते समय हुई गलती।
typography
1. टाइप-मुद्रण, मुद्रण-कला
2. टंकण विधा
कंपोज करते समय हुई गलती।
मूलतः इस शब्द का प्रयोग अक्षर-छपाई के लिए किया जाता था, जिसमें कम्पोजन, पृष्ठ निर्माण और मुद्रण का कार्य सम्मिलित था। किन्तु अब इसका प्रयोग मुद्रण-कार्य की सम्पूर्ण योजना के लिए किया जाता है, जिसमें कागज और मुद्राक्षरस्वरूप तथा मुद्राक्षर-आकार का चयन एवं पृष्ठ-विन्यास, चित्रांकन आदि भी सम्मिलित है।