logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Single copy plasmid
एकल प्रतिरूप प्लाज्म़िड
वह प्लाज्म़िड को जीवाणु में एक प्लाज्म़िड प्रति परपोषी गुणसूत्र के अनुपात को बनाए रखता है ।

Single strand assimilation
एकल सूत्रस्वांगीकरण
प्रोटीन की वह सामर्थ्य जिससे डी.एन.ए. का एक सूत्र अपने समजात सूत्र को द्वैध में विस्थापित कर देता है अर्थात एकल सूत्र द्वैध मे आत्मसात हो जाता है।

Single strand exchange
एकलसूत्र विनियम
वह अभिक्रिया जिसमें डी.एन.ए. के एक द्वैध (duplex) सूत्र अपने पहले सहभागी को छोड़कर उसके बदले दूसरे अणु को पूरक सूत्र से युग्मन करते हुए द्वैध में अपने समजात को विस्थापित कर देता है ।

Site specific recombination
स्थल विशिष्ट पुनर्योजन
वह पुनर्योजन जो दो विशिष्ट (आवश्यक नहीं कि समजात हो) अनुक्रमों के बीच होता है, जैसे विभोजी (फाज़) में पक्षांतरण (transposition) के समय सह समाकल संरचनाओं का उच्छेदन या वियोजन ।

Slime layer
अवपंक स्तर
कोशिका भित्ति का जिलेटिनी या श्लेषी आवरण । इस शब्द का प्रयोग कभी-कभी संपुट के पर्याय के रूप में भी किया जाता है ।

Slow component
मंदघटक
पुनः साहचर्य अभिक्रिया का वह अवयव जो प्रायः अपुनरावृत्त डी.एन.ए. का बना होता है ।

Slow stop
मंद विराम
जीवाणु का डी.एन.ए. उत्परिवर्ति जो उसकी प्रतिकृति के वर्तमान चक्र को पूराकर लेता है लेकिन दुबारा चक्र को प्रारंभ नहीं कर सकता ।

Sludge
आपंक
वाहितमल का अर्ध-ठोस अंश जो अवसादित हो चुका हो अथवा जिस पर जीवाणु-क्रिया हो चुकी हो ।

Smear
आलेप
सूक्ष्म दर्शीय अध्ययन के लिए स्लाइड पर फैलायी गयी पतली परत ।

S1 nuclease
एस 1 न्यूक्लिएस
वह एंज़ाइम जो विशिष्ट रूप से डी.एन.ए. के अयुग्मित (एकल सूत्रीय) अनुक्रम का निम्नीकरण करता है ।


logo