ये चेनें की पतली पत्तियों के संयोजन से विभिन्न लम्बाईयों की बनी होती है। प्रत्येक पत्ती के दो सिरों पर दो उभरे हुए दाँते होते हैं तथा बीच में थोड़ी खाली जगह होती है।
Simple harmonic motion
सरल हार्मोनिकगति
वह आवर्ती गति जिसमें त्वरण माध्यम स्थिति से विस्थापन का समानुपाती होकर सदैव माध्य स्थिति की दिशा में होता है।
Simplification
सरलीकरण
किसी समन्वायोजन में पुर्जों की विविधता कम करने की प्रक्रिया।
Simulation
अनुकृति
किसी तन्त्र के क्रियाकलापों के विश्लेषण की विधि जिसमें उसके अभिलक्षणों का प्रतिरूपण होता है।
Single acting pump
एकल - क्रिय पंप
वह पम्प, जिसमें जल पिस्टन के एक ही तरफ कार्य करता है।
Single degree of freedom
एकल स्वतन्त्रता कोटि तन्त्र
वह तन्त्र जिसकी अवस्थिति केवल एक ही निर्देशांक से दर्शित की जा सके।
Single flute drill
एकल नली बरमा
इस प्रकार के बरमें मुख्य रूप से लकड़ी या अन्य मृदु - पदार्थों मे छिद्र बनाने के लिए प्रयुक्त होते हैं।
Single helical gear
एकल कुण्डलित गियर
स्पर गरारी की एक प्रकार, जिसकी फलक पर दाँते अक्ष समान्तर न होकर कोण पर बने होते हैं। यह शाफ्ट को पार्श्व - प्रणोद भी देता है। चूंकि इसके पूरे फलक पर दाँते एक ही कोण पर कटे होते हैं अतः इसे एकल कुण्डलित गरारी कहते हैं।
Single suction pump
एकल - चूषण पंप
यदि द्रव केसिंग की एक ही दिशा में पम्प में प्रविष्ट हो तो उसे एकल - चूषण पम्प कहते हैं।