logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Paribhasha Kosh (Arthmiti, Janankiki, Ganitiya Arthshastra Aur Aarthik Sankhyiki) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Process analysis
प्रक्रम विश्लेषण
प्रक्रम विश्लेषण सांख्यिकीय सिद्धांत का वह भाग है जिसमें विश्लेषण की विधि गणितीय होती है।
अर्थमिति के प्रसंग में आर्थिक संकल्पनाओं का वर्गीकरण और परिभाषाएं तथा गणितीय मॉडलों को मान्यताएं सामान्य आर्थिक सिद्धांत से ली जाती हैं तथा स्थैतिक आर्थिक संबंधों का समय सापेक्षी विश्लेषण गणितीय मॉडलों की सहायता से किया जाता है।

Production function
उत्पादन फलन
उत्पादन फलन द्वारा निर्गत के परिमाण का पता लगाया जाता है। इसका सूत्र निम्न प्रकार है:— (FORMULA)

Progressive economy
प्रगतिशील अर्थव्यवस्था
यह आर्थिक गतिकी में अर्थव्यवस्था की ऐसी आरंभिक स्थिति है जिसके अंतर्गत निवेश अथवा संचय का बहुत ऊँचा स्तर होता है और कुल उत्पादन तथा वेतन निरंतर बढ़ते रहते हैं तथा जिनमें जनसंख्या में भी बढ़ने की प्रवृत्ति होती है।
इसके विपरीत जब आबादी अधिक बढ़ जाती है और भूमि कि मात्रा स्थिर होने के कारण उस पर ह्रासमान औसत प्रतिफल का नियम लागू होता है और इन दोनों कारणों से वेतन घटने लगते हैं और निवेश के प्राप्त लाभ की मात्रा कम हो जाती है तब अर्थव्यवस्था में ठहराव या गतिरोध (Stagnation) की स्थिति पैदा हो जाती है।

Pull factors (migration)
अपकर्षक कारक (प्रवसन)
अंतर प्रवसन के संदर्भ में ऐसे कारक, जो व्यक्तियों को किसी क्षेत्र या देश से बाहर जाने से रोकते हैं जैसे नौकरी के ज्यादा व श्रेष्ठ अवसर, आमदनी बढ़ने के अवसर, वांछित विशिष्ट शिक्षा व प्रतिक्षण के अवसर, अनुकूल जलवायु व आवास संबंधी सुविधाएं आदि।
तुल∘ दे∘ migration व Push factors

Purposive sample
सोद्देश्य प्रतिदर्श
ऐसा प्रतिदर्श जिसमें इकाइयों का चुनाव किसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया जाए। इस प्रकार के प्रतिदर्श में व्यक्तिगत रूचि के कारण अभिनति उत्पन्न हो सकती है।

Push factors (migration)
प्रेरक कारक (प्रवसन)
बाह्य प्रवसन को बढ़ावा देने वाले आर्थिक तथा सामाजिक परिवर्तन भेद-भाव, जाति या समुदाय बहिष्कार आदि:
तुल∘ दे∘ migration Push factors


logo